Bengaluru: IPL 2026 - Royal Challengers Bengaluru vs Chennai Super Kings (Image Source: IANS)
Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 में 5 अप्रैल को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मैच खेला गया था। इसमें आरसीबी विजयी रही थी। मैच के दौरान डीजे द्वारा बजाए गए गानों को लेकर सीएसके ने बीसीसीआई से शिकायत की है। सीएसके प्रबंधन ने गानों को अपना अपमान बताया है।
सीएसके को तब बुरा लगा जब स्टेडियम के डीजे ने मैच के दौरान 'डोसा, इडली, सांभर, चटनी' गाना बजाया। सीएसके के मुताबिक, सोशल मीडिया पर लोकप्रिय इस गाने का मैच के दौरान इस्तेमाल किए जाने का समय और संदर्भ गलत था।
आईपीएल के एक शीर्ष अधिकारी ने भी यह बताया कि गवर्निंग काउंसिल को सीएसके से शिकायत मिली है और वह इसकी जांच कर रही है।