Advertisement
Sa w vs eng w: Cricket News & Match Updates
Advertisement
Womens T20 World Cup: साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 6 रन से हराया, फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगी टक्कर
SA W vs ENG W : साउथ अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 6 रन से हराकर फाइनल के लिए प्रवेश कर लिया है। अब फाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। इस मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 164 रन बनाए थे और इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 165 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन इंग्लिश टीम 6 रन दूर रह गई।
अफ्रीकी टीम के लिए एक बार फिर से दोनों ओपनर्स लोरा वोल्वार्ट और ताज़मिन ब्रिट्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्द्धशतक लगाए। वोल्वार्ट ने 53 रन बनाए तो वहीं, ब्रिट्स ने 68 रनों की शानदार पारी खेली। इन दोनों की बदौलत अफ्रीकी टीम 164 तक पहुंचने में सफल रही। इसके बाज जब इंग्लिश टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत शानदार रही। Read More...
Related Cricket News for Sa w vs eng w - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement