Saim ayub: Cricket News & Match Updates
सईम अयूब ने 53 गेंदों में शतक ठोककर पाकिस्तान को जिताया दूसरा वनडे, 18.2 ओवर में हार गई जिम्बाब्वे
Pakistan Beat Zimbabwe By 10 Wicket In Second ODI: सईम अयूब (Saim Ayub) के तूफानी शतक, अबरार अहमद (Abrar Ahmed) औऱ आगा सलमान (Agha Salman) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने मंगलवार (26 नवंबर) को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 10 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही पाकिस्तान ने तीन मैच की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।
146 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 18.2 ओवर में बिना कोई विकेट गवाए ही जीत हासिल कर ली। अयूब ने 62 गेंदों में 17 चौकों औऱ 3 छक्कों की मदद से नाबाद 113 रन की पारी खेली। यह इंटरनेशनल करियर में उनका पहला शतक है। इस दौरान उन्होंने 53 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो वनडे में किसी भी पाकिस्तानी खिलाड़ी द्वारा लगाया गया तीसरे सबसे तेज शतक है। असके अलावा अब्दुल्ला शफीक ने 48 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए। Read More...