Shabnim ismail hat trick: Cricket News & Match Updates
W,W,W: शबनम इस्माइल ने हैट्रिक चटकाकर 5 गेंदों पर डिफेंड किए 8 रन; हार के मुंह से खींच निकाली जीत
Shabnim Ismail Hat-Trick: साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड क्रिकेट को कई गन गेंदबाज दिये हैं और उन्हीं में से एक हैं शबनम इस्माइल। जी हां, साउथ अफ्रीका की पूर्व तेज गेंदबाज शबनम इस्माइल अपनी रफ्तार से विपक्षी बल्लेबाजों पर कहर बरपाती हैं और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला है। दरअसल, शबनम इस्माइल इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट खेल रही है जिसके दौरान बीती शाम उन्होंने हैट्रिक सहित आखिरी 5 गेंदों पर 8 रन डिफेंड करके अपनी टीम को हार के मुंह से जीत दिलवाई।
जी हां, भले ही शबनम इस्माइल इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुकी है, लेकिन उनकी पेस में अब तक बिल्कुल भी कमी नहीं आई है। दरअसल, बीती शाम यानी गुरुवार को द हंड्रेड 2023 (महिला) का 14वां मुकाबला वेल्श फायर औऱ बर्मिंघम फीनिक्स के बीच खेला गया था। बर्मिंघम फीनिक्स की टीम जीत के काफी करीब थी। उन्हें आखिरी 5 गेंदों पर सिर्फ 8 रन बनाने थे, लेकिन यहां शबनम इस्माइल ने पूरा गेम बदल कर रख दिया। Read More...
Related Cricket News for Shabnim ismail hat trick - Tesst
Cricket Special Today
-
- 11 Nov 2026 11:11
-
- 10 Nov 2026 01:01