Shivam dube: Cricket News & Match Updates
हार्दिक पांड्या की रिप्लेसमेंट बन सकता है ये खिलाड़ी, गौतम गंभीर ने बताया नाम
हार्दिक पांड्या इंडियन क्रिकेट टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक हैं। यह दाएं हाथ का हरफनमौला खिलाड़ी अपनी टीम को बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों से ही जीत दिलवाने का दम रखता है। हार्दिक पूरी तरह फिट हैं और आगामी समय में भारतीय टीम के लिए एशिया कप और 50 ओवर वर्ल्ड कप खेलते नजर आएंगे। लेकिन इसी बीच बड़ा सवाल यह है कि अगर हार्दिक किसी कारणवश अनफिट हो जाते हैं तो उनकी रिप्लेसमेंट कौन बन सकता है। इस मुश्किल सवाल का जवाब गौतम गंभीर ने दिया है।
दरअसल, गौतम गंभीर का मानना है कि भारतीय टीम को हार्दिक पांड्या की रिप्लेसमेंट भी खोजनी चाहिए और शिवम दुबे वहीं काम कर सकते हैं जो हार्दिक पांड्या टीम के लिए कर रहे हैं। उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत करते हुए कहा, 'एक नाम जिस पर आप विचार (एशिया कप 2023) कर सकते थे जिस तरह की वो फॉर्म में है वो है शिवम दुबे। क्योंकि आपको हार्दिक पांड्या का भी बैकअप रखना काफी जरूरी है।' Read More...