Shubhman gill: Cricket News & Match Updates
3rd Test: दूसरे दिन की आखिरी गेंद पर जड्डू ने उड़ाए हेनरी के होश, इस तरह कीवी खिलाड़ी को किया बोल्ड, देखें Video
भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन के आखिरी ओवर में मैट हेनरी (Matt Henry) को क्लीन बोल्ड कर दिया। आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना लिए हैं। इसके साथ उनकी कुल बढ़त 143 रन की हो गई है।
न्यूज़ीलैंड की दूसरी पारी का 44वां ओवर करने आये रविंद्र जडेजा ने तीसरी गेंद धीमी गति से डाली। गेंद टप्पा खाने के बाद तेजी से बाहर की ओर निकली। हेनरी ने इसको डिफेंड करने की कोशिश की लेकिन लाइन पूरी तरह मिस कर गए। वहीं गेंद ने स्टंप उड़ा दिया। इसी के साथ दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया। हेनरी 16 गेंद में एक छक्के की मदद से 10 रन बनाकर आउट हो गए। जडेजा दूसरी पारी में 4 विकेट ले चुके हैं। जड्डू के अलावा अश्विन ने दूसरी पारी में 3 विकेट हासिल किये। जड्डू ने पहली पारी में 5 विकेट चटकाए थे। Read More...