आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 40वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने गुजरात टाइटंस के मोहित शर्मा (Mohit Sharma) के खिलाफ आखिरी ओवर में 31 रन बनाए। पंत ने आखिरी ओवर करने आये मोहित पर 2 Wd 6 4 6 6 6 सहित 31 रन जड़ दिए। एक रन वाइड के रूप में आया और पंत ने 30 रन बनाये। पंत ने छक्कों की हैट्रिक भी बना दी। इसी वजह से दिल्ली 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 224 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रहा। दिल्ली ने आखिरी 2 ओवरों में 53 और 4 ओवरों में 97 रन बनाये।
20वां ओवर करने आये मोहित की पहली गेंद पर पंत ने दौड़कर डबल लिया। इससे अगली गेंद वाइड हो गयी। दूसरी गेंद पर पंत ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्का मार दिया। पंत ने ओवर की तीसरी गेंद पर डीप पॉइंट पर चौका मार दिया। मोहित की चौथी गेंद पर पंत ने डीप स्क्वार्ड लेग पर छक्का हिट किया। पंत ने इसके बाद 5 वीं गेंद पर लॉन्ग-ऑन और छठी गेंद पर डीप स्क्वार्ड लेग पर छक्के मारे। पंत इस मैच में 43 गेंद में 5 चौको और 8 छक्कों की मदद से 88 रन बनाकर नाबाद रहे।
— Cricket Videos (@cricketvid123) April 24, 2024
आईपीएल में DC के लिए सर्वाधिक 50 से अधिक स्कोर