Shubman gill: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: आकाश मधवाल को गिल ने दिखाए तारे, एक ही ओवर में जड़ दिए 3 बड़े छक्के, देखें VIDEO
आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के बल्ले से लगातार रन निकल रहे है। वो इस सीजन में दो शतक जड़ चुके थे और आज क्वालिफायर 2 में मुंबई इंडिंयस के खिलाफ एक और शतक जड़ दिया। उन्होंने 49 गेंद में शतक लगाया था। अपनी पारी के दौरान उन्होंने आकाश मधवाल (Akash Madhwal) के ओवर में 3 छक्के जड़ते हुए अपनी शानदार फॉर्म दिखाई।
एलिमिनेटर मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 5 विकेट लेने वाला आकाश गुजरात की पारी का 12वां ओवर करने आये। आकाश ने 12वें ओवर की पहली गेंद फुल और गिल के पैड पर डाली। गिल ने इस गेंद पर स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ दिया। आकाश ने ओवर की दूसरी गेंद शार्ट डाली और गिल ने बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर लगातार दूसरा छक्का मार दिया। आकाश ने ओवर की 5वीं गेंद स्लॉट में डाली और गिल ने उसको सही अंजाम पर पहुंचा दिया। गिल ने मिडविकेट के ऊपर से छक्का मार दिया। Read More...