Shubman gill: Cricket News & Match Updates
IPL 2023: शुभमन गिल ने जड़ा तूफानी पचास, CSK को हराकर गुजरात टाइटंस ने किया विजयी आगाज
शुभमन गिल की ताबड़तोड़ 63(36) रन की अर्धशतकीय पारी की मदद से मौजूदा चैंपियन गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2023 के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। इस मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। बता दें इस मैच में गुजरात ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर चोटिल केन विलियमसन की जगह साई सुदर्शन को खिलाया। वहीं चेन्नई ने अंबाती रायडू की जगह गेंदबाज तुषार देशपांडे को खिलाया।
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाये। उन्होंने 50 गेंद में 4 चौको और 9 छक्कों की मदद से 92 रन की शानदार पारी खेली। हालांकि वो शतक से चूक गए। उनके अलावा मोईन अली ने 17 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाये। वहीं शिवम दुबे ने 19(18) और कप्तान एमएस धोनी ने नाबाद 14(7) रन का योगदान दिया। Read More...