Shubman gill: Cricket News & Match Updates
गिल से भी ज्यादा खुश दिखे विराट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ किंग कोहली का दिल छूने वाला VIDEO
Virat Kohli and Shubman Gill: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में शुभमन गिल ने शानदार शतकीय पारी खेलकर सभी का दिल जीत लिया है। गिल ने 235 गेंदों पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से कुल 128 रन बनाए। शतक जड़ने के बाद गिल खुश थे, लेकिन उनसे भी ज्यादा खुश एक ओर इंसान था। जी हां, हम बात कर रहे हैं विराट कोहली की।
सोशल मीडिया पर विराट कोहला का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह शुभमन गिल के शतक के बाद पवेलियन में बैठकर गिल के शतक पर जोर-जोर से ताली बजाते नज़र आए हैं। यह वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इतना ही नहीं, गिल के शतक के बाद जब चेतेश्वर पुजारा आउट हुए और विराट मैदान के अंदर गए तब भी कोहली ने सबसे पहले युवा बल्लेबाज़ गिल को उनके शतक के लिए शुभकामनाएं दी। विराट के हाव भाव से यह साफ है कि वह अपने साथी खिलाड़ियों की कामियाबी को भी अपनी कामियाबी की ही तरह सेलिब्रेट करते हैं। Read More...