Sikandar raza 150 sixes: Cricket News & Match Updates
Sikandar Raza ने T20I में हासिल किया बड़ा मुकाम, ऐसा करने वाले जिम्बाब्वे के पहले क्रिकेटर बने
Sikandar Raza 150 T20I Sixes: जिम्बाब्वे को नामीबिया में खेली जा रही टी20 ट्राई सीरीज के मुकाबले में साउथ अफ्रीका से 43 रन की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम के कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर सिकंदर रज़ा ने इस मुकाबले में बल्ले से संघर्ष करते हुए एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। रज़ा ने एक ऐसा मुकाम हासिल किया, जो इससे पहले जिम्बाब्वे का कोई खिलाड़ी नहीं कर सका था।
विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार (1 सितंबर) को खेले गए इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम के लगातार विकेट गिरते रहे और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। हालांकि इस मुश्किल स्थिति में कप्तान सिकंदर रज़ा ने एक छोर संभालने की कोशिश की। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रज़ा ने 33 गेंदों में 45 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। Read More...
Related Cricket News for Sikandar raza 150 sixes - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16