Sl vs eng 2nd t20: Cricket News & Match Updates
Pathum Nissanka ने Jofra Archer की निकाली हेकड़ी, खड़े-खड़े छक्का मारकर स्टेडियम के बाहर पहुंचा दी गेंद; देखें VIDEO
Pathum Nissanka Six Video: श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने बीते रविवार, 1 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले (SL vs ENG 2nd T20) में 22 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के ठोकते हुए 34 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) को एक बेहद ही शानदार छक्का मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
स्टेडियम के बाहर गिरी गेंद: 27 साल के पथुम निसांका का ये छक्का श्रीलंका की पारी के दूसरे ओवर में देखने को मिला। इंग्लैंड के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर करने आए थे जो कि उनके कोटे का पहला ही ओवर था। यहां उन्होंने अपनी दूसरी गेंद पथुम निसांका को स्टंप लाइन पर एक इनस्विंगर फेंकी जो कि गुड लेंथ पर डिलीवर की गई थी। Read More...
Related Cricket News for Sl vs eng 2nd t20 - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16