Social media rumour: Cricket News & Match Updates
क्या IPL 2026 के बाद कमेंट्री छोड़ देंगे जतिन सप्रू? अफवाहों पर सप्रू खुद आए सामने
अपनी आवाज़ से क्रिकेट फैंस का मनोरंजन करने वाले युवा स्पोर्ट्स प्रेजेंटर जतिन सप्रू वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहते हैं लेकिन इस बार उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर एक अफवाह उड़ रही थी जिसके चलते वो सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट पर कड़ा जवाब देते हुए उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया जिनमें कहा जा रहा था कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मौजूदा सीज़न उनके कमेंट्री करियर का आखिरी सीज़न हो सकता है।
अफवाहों में कहा गया था कि IPL 2026 कमेंटेटर के रूप में उनका आखिरी सीज़न हो सकता है, क्योंकि वो कमेंट्री छोड़कर अपना खुद का बिज़नेस शुरू करने की सोच रहे हैं। ये दावा क्रिकेट फैंस के बीच ऑनलाइन तेज़ी से फैल गया। वायरल मैसेज में कहा गया था कि एक कमेंटेटर के तौर पर सप्रू का दौर खत्म होने वाला है और क्रिकेट प्रेमी ब्रॉडकास्ट के दौरान उनकी आवाज़ और जोश को मिस करेंगे। Read More...