अपनी आवाज़ से क्रिकेट फैंस का मनोरंजन करने वाले युवा स्पोर्ट्स प्रेजेंटर जतिन सप्रू वैसे तो लाइमलाइट से दूर रहते हैं लेकिन इस बार उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर एक अफवाह उड़ रही थी जिसके चलते वो सुर्खियों में हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट पर कड़ा जवाब देते हुए उन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया जिनमें कहा जा रहा था कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का मौजूदा सीज़न उनके कमेंट्री करियर का आखिरी सीज़न हो सकता है।
अफवाहों में कहा गया था कि IPL 2026 कमेंटेटर के रूप में उनका आखिरी सीज़न हो सकता है, क्योंकि वो कमेंट्री छोड़कर अपना खुद का बिज़नेस शुरू करने की सोच रहे हैं। ये दावा क्रिकेट फैंस के बीच ऑनलाइन तेज़ी से फैल गया। वायरल मैसेज में कहा गया था कि एक कमेंटेटर के तौर पर सप्रू का दौर खत्म होने वाला है और क्रिकेट प्रेमी ब्रॉडकास्ट के दौरान उनकी आवाज़ और जोश को मिस करेंगे।
जैसे-जैसे ये पोस्ट वायरल हुई, कई फैंस हैरानी और उत्सुकता के साथ इस पर प्रतिक्रिया देने लगे। वो सोच रहे थे कि क्या ये लोकप्रिय प्रेजेंटर सच में IPL कवरेज से सालों तक जुड़े रहने के बाद अपने करियर में कोई बड़ा बदलाव करने की सोच रहा है। हालांकि, सप्रू ने जल्द ही X (पहले ट्विटर) पर खुद इन अटकलों पर सफाई दी। उन्होंने इन दावों को खारिज करते हुए साफ कर दिया कि ये अफवाहें बेबुनियाद हैं। अपने जवाब में उन्होंने लिखा, "बकवास। कैसा बिज़नेस? इन 'सूत्रों' को ये बताते हुए मुझे दुख हो रहा है कि क्रिकेट और अच्छी सोच ही दो ऐसी चीज़ें हैं जिनसे मैं जुड़ा हूं।"
DISCARDED. What business ??
— Jatin Sapru (@jatinsapru) March 29, 2026
So sorry to break it to these “sources” , Cricket and good vibes are the only two things I deal in :) https://t.co/88JTtOczpG