Advertisement
Sourav ganguly brother boat flip case: Cricket News & Match Updates
Advertisement
WATCH: बाल-बाल बचे सौरव गांगुली के भाई और भाभी, नाव पलटने के बाद मचा हड़कंप
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली के भाई स्नेहाशीष गांगुली और उनकी पत्नी अर्पिता रविवार को ओडिशा में बाल-बाल बच गए। ये कपल अपने परिवार के साथ पुरी में छुट्टियां मना रहा था और जब गांगुली परिवार बीच पर वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद ले रहा था, तभी ये हादसा हुआ। उनकी स्पीडबोट समुद्र में पलट गई लेकिन गनीमत ये रही कि लाइफगार्ड ने बड़ा हादसा होते-होते बचा लिया।
वायरल हुए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि स्पीडबोट समुद्र के उफान पर उलटी पड़ी दिखाई दे रही है, जबकि लाइफगार्ड पर्यटकों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। अधिकारियों ने उन्हें बचाने के लिए रबर फ्लोट का इस्तेमाल किया। इस हादसे के बाद अर्पिता गांगुली ने आरोप लगाया कि नाव में यात्रियों की कम क्षमता होने के कारण नाव हल्की थी, जिसके कारण ये पलट गई। Read More...
Related Cricket News for Sourav ganguly brother boat flip case - Tesst
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement