Sri lanka target
T20 World Cup 2026: कुसल मेंडिस ने ठोका अर्धशतक, श्रीलंका ने आयरलैंड के सामने रखा 164 रन का लक्ष्य
T20 World Cup 2026, Sri Lanka vs Ireland: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के छठे मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 163 रन का स्कोर खड़ा किया। टॉप ऑर्डर जल्दी ढहने के बावजूद कुसल मेंडिस ने एक छोर संभालते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनके साथ कामिंदु मेंडिस ने तेजी से रन बटोरते हुए स्कोर को मजबूत स्थिति तक पहुंचाया।
रविवार (8 फरवरी) को आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेले जा रहे इस मुकाबले में आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। श्रीलंका की शुरुआत धीमी रही और पथुम निसांका 22 तथा कामिल मिशारा 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। मध्यक्रम में पवन रत्नायके (5) और दुनिथ वेलालागे (10) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके, जिससे रन गति पर असर पड़ा।
Related Cricket News on Sri lanka target
-
Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा की शानदार पारियों के दम पर भारत ने श्रीलंका के…
भारत ने शुक्रवार (26 सितंबर) को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 202 रन बनाए। शुभमन गिल जल्दी पवेलियन लौट गए, लेकिन अभिषेक शर्मा ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago
-
- 5 days ago