Stuart binny retirement
Advertisement
कोई नहीं समझ पाया मयंती लैंगर का इशारा, कहना चाह रही थी - मेरा पति रिटायर हो रहा है'
By
Shubham Yadav
August 30, 2021 • 14:33 PM View: 4197
भारतीय ऑलराउंडर और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके स्टुअर्ट बिन्नी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। उन्होंने अपने इस फैसले से सभी को चौंका दिया है। बिन्नी ने भारत के लिए आखिरी बार साल 2016 में अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था। तब वो वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 मुकाबला खेलते हुए नजर आए थे।
30 अगस्त को बिन्नी की रिटायरमेंट की खबर जैसे ही सामने आई उसने सभी को हैरान कर दिया लेकिन इससे एक दिन पहले ही उनकी पत्नी मयंती लैंगर ने उनकी एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो जेम्स एंडरसन के साथ अपने डेब्यू टेस्ट में खेलते हुए नजर आ रहे थे। हालांकि, फैंस ने मयंती की इस इंस्टाग्राम स्टोरी को गलत तरीके से ले लिया और ये समझ लिया कि भारत की हार के बाद उन्होंने विराट एंड कंपनी को ट्रोल किया है।
Advertisement
Related Cricket News on Stuart binny retirement
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41
Advertisement
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago
-
- 6 days ago