Sunil gavaskar: Cricket News & Match Updates
शिवम दुबे से गावस्कर दौर तक ट्रेन किस्से,जब टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटरों ने किया ट्रेन में सफर
Indian Cricketers Train Tales: पिछले दिनों, 2026 टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के बाद इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका जैसी टीमों के अपने देश वापस लौटने की ख़बर में हुई देरी पूरी दुनिया में चर्चा में रही। उन्हें असल में किसी शिकायत की जगह इस खबर को नोट करना चाहिए कि BCCI से तो अहमदाबाद में वर्ल्ड कप फ़ाइनल में भारत की जीत बाद, टीम के स्टार शिवम दुबे के मुंबई लौटने की भी फ्लाइट बुक नहीं हुई। खुद शिवम दुबे ने ये स्टेटमेंट दी और कोई ऐसी वजह नहीं कि कि उनकी टिकट न मिलने वाली स्टेटमेंट पर शक करें। शिवम ने कहा, 'किसी भी फ्लाइट में टिकट नहीं थी, इसलिए मैंने सुबह-सुबह ट्रेन से अहमदाबाद से मुंबई जाने का फ़ैसला किया। सड़क के रास्ते भी जा सकते थे, लेकिन ट्रेन से जल्दी पहुंचते।'
रिपोर्ट ये आई कि शिवम दुबे अपने पिता और बच्चों (चार साल के बेटे अयान और दो साल की बेटी महविश) से जल्दी से मिलने के लिए बेताब थे। इसलिए उन्होंने फ्लाइट के टिकट मिलने का इंतज़ार नहीं किया और ट्रेन पकड़ ली। साथ में उनकी पत्नी अंजुम और एक दोस्त और ट्रेन पकड़ी सुबह 5:10 बजे वाली (ये सोचकर कि तब प्लेटफ़ॉर्म पर ज़्यादा भीड़ नहीं होगी), अहमदाबाद-मुंबई सायाजी एक्सप्रेस (Ahmedabad-Mumbai Sayaji Express)। वैसे सोशल मीडिया पर तो ये सवाल भी उठा कि ऐसे बिजी रूट पर उन्हें आखिरी समय में AC 3-Tier कोच का कन्फ़र्म टिकट भी कैसे मिल गया? Read More...