Sunil gavaskar: Cricket News & Match Updates
यशस्वी जायसवाल को क्यों होना चाहिए भारतीय टीम का हिस्सा? सुन लीजिए जवाब
21 वर्षीय यशस्वी जायसवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शानदार प्रदर्शन किया। यह बाएं हाथ का खिलाड़ी पूरे सीजन राजस्थान रॉयल्स की बैटिंग ऑर्डर की शान बना रहा। जायसवाल ने 14 मैचों में 48.09 और 163.61 की स्ट्राइक रेट से कुल 625 रन बनाए। जायसवाल के प्रदर्शन से सभी प्रभावित हैं, इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने यशस्वी पर एक बड़ा बयान दिया है।
दरअसल, सुनील गावस्कर का मानना है कि भारतीय चयनकर्ताओं को जल्द से जल्द जायसवाल को भारतीय टीम में एंट्री देनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने एक बड़ा कारण भी बताया है। सुनील गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कहा, 'अगर कोई बल्लेबाज़ टी20 क्रिकेट में 20-25 गेंदों पर 40-50 रन बना लेता है तो उसका प्रदर्शन अच्छा है। लेकिन अगर वह एक ओपनर बैटर है तो आप चाहेंगे कि वह 15 ओवर तक खेले। यदि वह ऐसा करता है और अपना शतक बना लेता है तो आपकी टीम का स्कोर आसानी से 190-200 का आंकड़ा पार कर लेगा।' Read More...