Sunrisers hyderbad: Cricket News & Match Updates
IPL 2020 से बाहर हुए भुवनेश्वर कुमार, सनराइजर्स हैदराबाद को लगा तगड़ा झटका
IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में डेविड वॉर्नर की सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrises Hyderabad) को काफी बड़ा झटका लगा है। टीम के प्रमुख गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) हिप इंजरी के चलते आईपीएल से बाहर हो गए हैं। टीम के फ्रेंचाइजी ने भुवनेश्रवर कुमार के आईपीएल से बाहर होने की खबर की पुष्टि की है। चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ मैच के दौरान भुवनेश्वर कुमार चोटिल हुए थे।
भुवनेश्वर मैच के दौरान शानदार लय में नजर आ रहे थे। पारी के 19वें ओवर की दूसरी गेंद डालने के दौरान उन्हें रनअप लेते हुए दिक्कत महसूस हुई थी। भुवनेश्वर के चेहरे के भाव बता रहे थे कि वह काफी दर्द में हैं। जिसके बाद टीम फिजियो ने मैदान पर पहुंचकर उनका उपचार किया था। उपचार के बाद भुवनेश्वर एक बार फिर से गेंदबाजी के लिए तैयार हुए लेकिन रनअप के दौरान एक बार फिर उन्हें परेशानी हुई और उन्होंने मैदान से बाहर जाने का फैसला किया था। Read More...