Team
चौथे टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों का दिखा कमाल, कप्तान कोहली की रणनीति रही सफल
5 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर आस्ट्रेलिया के साथ जारी चौथे टेस्ट मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच ऐतिहासिक सीरीज जीतने की ओर बढ़ती दिख रही है। मैच के तीसरे दिन भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलिया के छह विकेट महज 236 रनों पर ही चटका दिए हैं।
भारत ने मैच के दूसरे दिन पहली पारी सात विकेट पर 622 रनों पर घोषित की थी। इस लिहाज से आस्ट्रेलिया भारत से अभी भी 386 रन पीछे है। साथ ही उस पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है।
तीसरे दिन मैच खराब रोशनी और बारिश के कारण जल्दी खत्म कर दिया गया। तीसरे दिन मेजबान टीम सिर्फ पहले सत्र में ही कुछ अच्छा कर सकी। बाकी के दोनों सत्र में उसके बल्लेबाज विकेट पर टिकने के लिए संघर्ष करते दिखे। सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस (79) ही मेजबान टीम की ओर से पचास के आंकड़े को पार कर सके। स्टम्प्स तक पीटर हैंड्सकॉम्ब 28 और पैट कमिंस 25 रन बनाकर क्रिज पर खड़े हुए हैं।
दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 24 रनों के साथ करने वाली आस्ट्रेलियाई टीम ने पहले सत्र में सिर्फ एक विकेट खोया। हैरिस और उस्मान ख्वाजा (27) ने पहले सत्र में संभल कर बल्लेबाजी की। इस बीच ख्वाजा, कुलदीप यादव की गेंद पर शॉट को मिस टाइम कर गए और शॉर्ट मिडविकेट पर चेतेश्वर पुजारा ने उनका कैच पकड़ने में कोई गलती नहीं की। हैरिस ने इसी दौरान अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया।
हैरिस ने इसके बाद मार्नस लाबुस्शाने के साथ मिलकर पहले सत्र का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलिया को कोई और झटका नहीं लगने दिया। आस्ट्रेलिया ने पहले सत्र का अंत एक विकेट के नुकसान पर 122 रनों के साथ किया।
हैरिस पहले सत्र में जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे थे उसे देखकर लग रहा था कि वह इस सीरीज में आस्ट्रेलिया की तरफ से शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। दूसरे सत्र में रवींद्र जडेजा ने हालांकि उनके पहले टेस्ट शतक के अरमान पर पानी फेर दिया। जडेजा की गेंद पर हैरिस कट मारने गए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटों पर जा लगी।
हैरिस ने अपनी पारी में 120 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौके मारे। यहां से भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की। आस्ट्रेलिया ने इस बीच 32 रनों के भीतर अपने तीन विकेट खो दिए थे। हैरिस के बाद जडेजा ने 144 के कुल स्कोर पर शॉन मार्श (8) को पवेलियन की रहा दिखाई। हैरिस के बाद कोई बल्लेबाज अगर प्रभावित कर सका था तो वह थे लाबुस्शाने। दूसरे सत्र में लाबुस्शाने भी 152 के कुल स्कोर पर मोहम्मद शमी का शिकार होकर पवेलियन लौट लिए। उन्होंने 95 गेंदों में 38 रन बनाए जिनमें तीन चौके शामिल हैं।
ट्रेविस हेड (20) और हैंड्सकॉम्ब ने मिलकर खेलने की कोशिश की और टीम के स्कोर बोर्ड में 40 रनों का इजाफा किया। इससे आगे यह जोड़ी नहीं जा पाई। 192 के कुल योग पर हेड, कुलदीप को उन्हीं की गेंद पर कैच दे बैठे। मेजबान टीम ने दूसरे सत्र का अंत पांच विकेट के नुकसान पर 198 रनों के साथ किया।
तीसरे सत्र में आते ही पहले ओवर में कुलदीप यादव ने टिम पेन (5) को बोल्ड कर आस्ट्रेलिया को छठा झटका दिया। कुलदीप की ऑफ स्टम्प के बाहर पटकी गई गेंद पर पेन ड्राइव मारने गए और गेंद उनके पैड और बल्ले के बीच से स्टम्प में घुस गई।
यहां से हैंड्सकॉम्ब और कमिंस ने संभल कर खेला। दोनों की कोशिश अपनी टीम को अगला झटका न लगने देने की थी। हैंड्सकॉम्ब ने बेहद धीमा खेल खेला तो वहीं कमिंस ने चौकों से बात की। उन्होंने सिर्फ एक रन दौड़कर लिया। कमिंस ने 41 गेंदें खेलीं है जिनपर छह पर चौके मारे हैं। वहीं हैंड्सकॉम्ब ने 91 गेंदों का सामना किया है। उनकी पारी में सिर्फ तीन चौके शामिल हैं।
भारत की तरफ से कुलदीप ने तीन विकेट अपने नाम किए हैं। जडेजा को दो विकेट मिले। शमी के हिस्से एक विकेट आया।
भारत ने चेतेश्वर पुजारा (193), ऋषभ पंत (159), जडेजा (81), मयंक अग्रवाल (77) के बेहतरीन पारियों के दम पर पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा किया था।
Related Cricket News on Team
-
SA vs PAK: फाफ डु प्लेसिस ने बनाया अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान…
5 जनवरी,(CRICKETNMORE)। कप्तान फाफ डु प्लेसिस (103) और टेम्बा बावुमा (75) की बेहतरीन पारियों की मदद से मेजबान साउथ अफ्रीका ने यहां न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को ...
-
सिडनी टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने की रनों की बारिश, 622 रन बनाकर पहली पारी को किया घोषित
4 जनवरी। सिडनी टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने की रनों की बारिश की और पहली पारी 7 विकेट पर 622 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। स्कोरकार्ड भारत के तरफ से पुजारा ने 193 रन की मैराथन ...
-
SA vs PAK: डुआने ओलीवर,एडिन मार्कराम ने पाकिस्तान को बैकफुट पर धकेला,साउथ अफ्रीका की दमदार शुरुआत
केपटाउन, 3 जनवरी (CRICKETNMORE)| तेज गेंदबाज डुआने ओलीवर की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर साउथ अफ्रीका ने यहां न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में के पहले दिन गुरुवार को पाकिस्तान ...
-
NZ vs SL: न्यूजीलैंड से पहले वनडे में मिली हार के बाद श्रीलंका को झटका, आईसीसी ने दी…
दुबई, 3 जनवरी (CRICKETNMORE)| अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में धीमी ओवर गति के कारण श्रीलंका क्रिकेट टीम पर जुर्माना लगाया। मेजबान न्यूजीलैंड ने माउंट... ...
-
टीम इंडिया ने सिडनी टेस्ट में ऐसे दी सचिन तेंदुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर को श्रद्धांजलि
3 जनवरी,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस ...
-
IND vs AUS: चौथे टेस्ट से पहले विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान,धोनी को भी किया ऐसे याद
सिडनी, 2 जनवरी (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर गुरुवार से शुरू होने जा रहे चौथे और आखिरी टेस्ट मैच में इतिहास रचने से एक जीत दूर है। ...
-
AUS के खिलाफ चौथे टेस्ट में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरेगी टीम इंडिया, देखें किस-किस को मिला…
2 जनवरी,(CRICKETNMORE)। दुनिया की नंबर-1 भारतीय टेस्ट टीम गुरुवार से जब यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर ऑस्ट्रेलिया के साथ चौथा और आखिरी टेस्ट मैच खेलने उतरेगी तो उसके पास यह मैच जीतकर 71 साल ...
-
SL vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले श्रीलंका के नए कप्तान लसिथ मलिंगा ने किया…
कोलंबो, 2 जनवरी (CRICKETNMORE)| श्रीलंकाई क्रिकेट खिलाड़ी लासिथ मलिंगा ने अपनी राष्ट्रीय टीम से न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाली वनडे सीरीज में अच्छी शुरुआत करने का आग्रह किया है। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच ...
-
IND vs AUS: विराट कोहली ने भारतीय घरेलू क्रिकेट संरचना को दिया मेलबर्न में बड़ी जीत का श्रेय
मेलबर्न, 30 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| पूर्व आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों द्वारा की गई टिप्पणी पर करारा जवाब देते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर मिली जीत का श्रेय देश की मेजबूत घरेलू क्रिकेट संरचना... ...
-
BREAKING NEWS: भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की घोषणा,इस ऑलराउंडर को मिली जगह
30 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ 3 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर मार्नस लैबुशान को टीम में शामिल किया है। तीसरे टेस्ट ...
-
IND vs AUS: अपने बल्लेबाजों पर भड़के ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग कोच, कहा कोहली से सीखें बल्लेबाजी करना
29 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजों के बुरी तरह फ्लॉप होने पर बैटिंग कोच ग्रीम हिक निराशा व्यक्त की है। साथ ही ...
-
IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने दूसरी पारी में भी किया कमाल, कोच रवि शास्त्री के रिकॉर्ड की…
29 दिसंबर,(CRICKETNMORE)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के गेंदजबाज जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन दूसरी पारी में जारी है। दूसरी पारी में उन्होंने चायकाल के समय ...
-
UPDATE पुजारा और कोहली बिना कोई रन बनाए पवेलियन पहुंचे, पैट कमिंस कहर बरपा रहे हैं
28 दिसंबर। भारतीय गेंदबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को मेजबान आस्ट्रेलिया को पहली पारी में 151 रनों पर ही ...
-
तीसरा टेस्ट: भारतीय गेंदबाजों के आगे नतमस्तक हुई ऑस्ट्रेलिया,चाय तक गंवाए 7 विकेट
मेलबर्न, 28 दिसम्बर (CRICKETNMORE)| यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को भारतीय गेंदबाजों ने अपना दबदबा दिखाते हुए मेजबान ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन की तरफ धकेल ...
Cricket Special Today
-
- 21 May 2026 01:42
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 2 days ago