Team
महिला क्रिकेट: एंटीगा वनडे में जीता भारत, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज पर 2-1 से कब्जा
एंटीगा, 7 नवंबर | स्मृति मंधाना (74) और जेमिमाह रॉड्रिगज (69) की दमदार पारियों की बदौलत भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने यहां बुधवार को खेले गए तीसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से पराजित कर दिया। इस जीत के साथ ही मेहमान टीम ने तीन मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया। वेस्टइंडीज ने पहला वनडे मैच जीता था जबकि मेहमान टीम ने दूसरे और तीसरे मैच में जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 50 ओवरों में 194 रन बनाए। भारत ने दमदार बल्लेबाजी करते हुए 43वें ओवर में ही 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मंधाना को उनकी बेहतरीन पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया जबकि स्टेफनी टेलर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' रहीं।
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही और 84 के स्कोर पर ही उसके पांच विकट गिर गए। इसके बाद, मेजबान टीम की कप्तान टेलर (79) ने स्टेसी-एन किंग (38) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 96 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।
180 के स्कोर पर भारत ने टेलर को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा और फिर 14 रनों के अंदर ही मेजबान टीम की पारी को समेट दिया। भारत के लिए इस मैच में झूलन गोस्वामी और पूनम यादव ने 2-2 विकेट लिए जबकि शिखा पांडे, राजेश्वरी गायकवाड और दीप्ति शर्मा को एक-एक विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को मंधाना और रॉड्रिगेज (69) ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 141 रनों की साझेदारी की। उन्होंने अपना-अपना अर्धशतक भी पूरा किया। इस बीच मंधाना ने वनडे में अपने 2,000 रन भी पूरे किए। मंधाना ने यह कारनामा सिर्फ 51 पारियों में किया है और दो हजार रन बनाने वाली भारत की सबसे तेज महिला क्रिकेटर बन गई। इससे पहले, यह रिकॉर्ड मिताली राज (58) के नाम था।
इसी के साथ वह विश्व में सबसे तेज दो हजार रन बनाने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची में तीसरे नंबर पर आग गई हैं। उनसे ऊपर आस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क और मेग लेनिंग है।
सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कप्तान मिताली (20) और पूनम राउत (20) ने 40 रन जोड़े और टीम को जीत के करीब लेकर गए। हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा टीम को जीत दिलाकर नाबाद पवेलियन लौटीं।
Related Cricket News on Team
-
कैनबरा टी-20 : स्मिथ के अर्धशतक से आस्ट्रेलिया ने ली बढ़त, पाकिस्तान को 7 विकेट से हार !
कैनबरा, 5 नवंबर|Australia won by 7 wkts Vs Pakistan 2nd T20I (नाबाद 80) के करियर के तीसरे अर्धशतक की मदद से मेजबान आस्ट्रेलिया ने मंगलवार को यहां मनुका ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 ...
-
VIDEO स्टीव स्मिथ ने चुन- चुन कर पाकिस्तानी गेंदबाजों की करी जमकर धुनाई, 51 गेंद पर 80 रन…
5 नवंबर। कैनबरा में खेले गए दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। एक बार फिर दिग्गज स्टीव स्मिथ ने क्लासिक बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलिया को जीत दिला दी। स्टीव स्मिथ ...
-
31 साल के हुए क्रिकेट के किंग विराट कोहली, जानें उनके 31 महारिकॉर्ड
क्रिकेट के किंग माने जाने वाले भारतीय कप्तान विराट कोहली आज (5 नवंबर) अपना 31वां बर्थडे मना रहे हैं। कोहली जब भी मैदान पर उतरते है, तो कोई ना कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते ...
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 में पाकिस्तान ने जीता टॉस, पहले बैटिंग का फैसला, जानिए प्लेइंग XI की…
5 नवंबर। कैनबरा में खेले जा रहे दूसरे टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है । पहला टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। ...
-
दूसरे वनडे मैच में भारतीय महिला ने वेस्टइंडीज को 53 रनों से हराया, पूनम राउत की शानदार पारी
4 नवंबर। पूनम राउत के बेहतरीन अर्धशतक के बाद गेंदबाजों के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मैच में मेजबान वेस्टइंडीज को 53 रनों से हरा दिया। सर विवियन रिचडर्स स्टेडियम में रविवार ...
-
सड़क दुर्घटना में 3 चयनकर्ता हुए घायल, क्रिकेट फैन्स के लिए बुरी खबर !
कोलकाता, 3 नवंबर | बंगाल महिला क्रिकेट टीम की तीन चयनकर्ता रविवार को एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। ये तीनों चयनकर्ता अंडर-23 टीम की चयन ट्रायल के लिए जा रही थीं। घायलों को ...
-
सिडनी टी-20 : बारिश के कारण पाकिस्तान-आस्ट्रेलिया मैच रद्द
सिडनी, 3 नवंबर | आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच यहां रविवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जाने वाले पहले टी-20 मैच को बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। मेजबान आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर ...
-
न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 में इंग्लैंड को 21 रनों से हराया,ये खिलाड़ी बना जीत का हीरो
3 नवंबर,नई दिल्ली। मिचेल सैंटनर (25/3) की शानदार गेंदबाजी औऱ जेम्स नीशम की तेजतर्रार पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने वेलिंग्टन में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में इंग्लैंड को 21 रनों से हरा ...
-
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बड़ी टीम को दिया अपने देश में T20I सीरीज के लिए आमंत्रित
लाहौर, 2 नवंबर | पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अगले साल मार्च में अपने यहां टी-20 सीरीज खेलने के लिए क्रिकेट साउथ अफ्रीका को आमंत्रण भेजा है। पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने ...
-
भारत की इस खूबसूरत महिला क्रिकेटर ने खेली तूफानी पारी, लेकिन वेस्टइंडीज महिला टीम को मिली रोमांचक 1…
एंटीगुआ, 2 नवंबर | प्रिया पूनिया के 75 रनों की दमदार पारी के बावजूद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में एक रन से हार झेलनी पड़ी। आईसीसी वुमेन्स ...
-
टखने की चोट की वजह से यह दिग्गज हुआ बाहर, फैन्स के लिए बड़ी खबर !
2 नवंबर। इंग्लैंड के बल्लेबाज जोए डेनली टखने की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अनुसार, डेनली को ...
-
बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी-20 से पहले भारतीय टीम ने दिल्ली के अरूण जेटली स्डेडियम में किया ऐसा…
2 नवंबर। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 मैच दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में 3 नवंबर को खेला जाएगा। अबतक दोनों टीमों के बीच 8 टी-20 मैच खेले गए हैं जिसमें 8 मैच ...
-
NZ vs ENG: इंग्लैंड को तगड़ा झटका,न्यूजीलैंड टी-20 सीरीज से बाहर हुआ ये खिलाड़ी
2 नवंबर,नई दिल्ली। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज जो डेन्ली टखने की चोट के कारण पूरी ...
-
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को तीसरे टी-20 में रौंदकर 3-0 से जीती सीरीज,ये बना जीत का हीरो
मेलबर्न, 1 नवंबर | ऑस्ट्रेलिया ने घरेलू मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए तीसरे टी-20 मैच में श्रीलंका को सात विकेट से पराजित ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
-
- 06 Apr 2026 08:41