The indian
'टूटकर बाहर हो जाएगा बुमराह', शोएब अख्तर ने 1 साल पहले कर दी थी भविष्यवाणी
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले इंडियन टीम को एक ओर बड़ा झटका लगा है। दरअसल, स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के चोट के कारण वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद अब ऐसी खबरे सामने आ रही हैं कि स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह भी बैक इंजरी(स्ट्रेस फ्रेक्चर) की वज़ह से टी-20 वर्ल्ड कप मिस कर सकते हैं। हालांकि अब तक बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर खुद खबर की पुष्टि नहीं की है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज़ शोएब अख्तर का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुका है। इस वीडियो में वह बुमराह की बैक इंजरी पर अपनी चिंता जताते नज़र आए हैं।
जी हां, शोएब अख्तर ने करीब 1 साल पहले ही यह भविष्यवाणी कर दी थी कि जसप्रीत बुमराह को बैक इंजरी खूब परेशान कर सकती है और अब ऐसा ही होता नज़र आ रहा है। वायरल वीडियो में शोएब अख्तर इंटरव्यू में बातचीत करते हुए जसप्रीत बुमराह की बैक इंजरी पर अपनी चिंता प्रकट करते हैं। वह बोलते हैं, 'बुमराह फ्रंटल एक्शन वाले गेंदबाज़ हैं। ऐसे गेंदबाज़ अपनी पीठ और कंधे से स्पीड पैदा करते हैं। फ्रंट-ऑन एक्शन वाले गेंदबाजों की जब पीठ चोटिल होती है, तो उनके लिए इससे छुटकारा पाना मुश्किल हो जाता है। आप कितनी भी कोशिश कर लें, आप इससे बच नहीं सकते हैं।'
Related Cricket News on The indian
-
क्या होगा संजू सैमसन का भविष्य ? सौरव गांगुली ने दिया बड़ा अपडेट
संजू सैमसन को टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में शामिल नहीं किया गया है जिसके बाद उनके फैंस काफी नाराज हैं। हालांकि, इसी बीच बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक बड़ा अपडेट दिया है। ...
-
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, जसप्रीत बुमराह चोट के कारण टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से बाहर हुए:…
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूज एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) पीठ की चोट के कारण ...
-
टीम इंडिया के फैंस के लिए आई अच्छी खबर, मोहम्मद शमी की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव
हाल ही में आस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज से चूकने और साउथ अफ्रीका के खिलाफ आगामी टी-20 श्रृंखला से भी बाहर होने वाले भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की बुधवार को कोरोना ...
-
19वां ओवर बन चुका है सिरदर्द, भुवनेश्वर-बुमराह के बाद अब अर्शदीप ने भी लुटाए 17 रन
19वें ओवर में भारतीय गेंदबाज़ों की खूब पिटाई हो रही है। टी-20 वर्ल्ड कप के लिहाज़ से 19वां ओवर टीम के लिए बड़ी समस्या बन चुका है। ...
-
19वें ओवर की टेंशन होगी दूर, फेलु चच्चा ने बताया 'समाधान'; IAS ऑफिसर ने शेयर किया मज़ेदार VIDEO
भारतीय टीम ने 19वें ओवर में खूब रन लुटाएं हैं। भुवनेश्वर कुमार डेथ ओवर में अच्छी गेंदबाज़ी नहीं कर पा रहे हैं। ...
-
Cricket Tales - विराट कोहली के टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पहले विकेट का अनोखा रिकॉर्ड !
Cricket Tales - विराट कोहली के नाम गेंदबाजी का एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसका जवाब नहीं।कोहली ने टी20 इंटरनेशनल में अपनी पहली सही गेंद फेंकने से पहले, विकेट लिया। स्कोर बोर्ड पर उस समय उनका ...
-
टीम इंडिया की विकेटकीपर तानिया भाटिया का लंदन में सामान हुआ चोरी,इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की हो रही है…
भारत की विकेटकीपर-बल्लेबाज तानिया भाटिया (Taniyaa Bhatia) ने सोमवार को सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दावा किया कि हाल ही में संपन्न हुए सफेद गेंद दौरे के दौरान इंग्लैंड के मैरियट होटल लंदन मैदा वेले ...
-
ये क्या कर रहे थे विराट कोहली? जंगल में लगी आग की तरह फैल रहा है VIDEO
विराट कोहली का एक मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट फनी तरीके से दौड़ते नज़र आ रहे हैं। ...
-
जब 1 मैच खेलने वाली टीम इंडिया धोनी की कप्तानी में बनी पहली T20I वर्ल्ड चैंपियन
साल 2007 में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप खेला गया, जिसे भारतीय टीम ने जीता। वो भारतीय टीम जिसने इस टूर्नामेंट से पहले सिर्फ एक टी-20 इंटरनेशनल मैच खेला था। इस वर्ल्ड कप से पहले ...
-
धोनी कैसे बने 'कैप्टन कूल', माही ने मज़ेदार अंदाज में दिया जवाब
मैदान पर ऐसे कम ही मौके देखने को मिले हैं जब महेंद्र सिंह धोनी ने अपना आपा खोया हो। अब धोनी ने खुद बताया है कि वह कैप्टन कूल कैसे बने। ...
-
इंडिया जीत सकता है टी-20 वर्ल्ड कप, सुनिए जैक कैलिस ने क्या कहा
साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस का मानना है कि भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर सकती है। ...
-
ऋषभ पंत को सपोर्ट में उतरे एडम गिलक्रिस्ट, बताया क्यों टीम इंडिया के प्लेइंग XI में जगह मिलनी…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) के दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) और ऋषभ पंत (Rishabh Pant) दोनों को टी20 प्लेइंग इलेवन में रखे जाने की वकालत करने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड विकेटकीपर ...
-
बेहद खूबसूरत हैं इस स्टार भारतीय ऑलराउंडर की वाइफ
इस भारतीय स्टार ऑलराउंडर की वाइफ खूबसूरती के मामले में बड़ी से बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस को मात देते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी खूबसूरत तस्वीरें फैंस द्वारा काफी पसंद की जा रही हैं। ...
-
'ओपनर भी और फिनिशर भी', किसी भी स्पॉट पर खेलने को तैयार हैं संजू सैमसन
संजू सैमसन को इंडियन टीम की टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा नहीं बनाया गया है। ...
Cricket Special Today
-
- 19 Apr 2026 12:51
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 22 hours ago