The league
Advertisement
एलपीएल 2022: जाफना किंग्स की लगातार दूसरी जीत
By
IANS News
December 07, 2022 • 20:53 PM View: 1109
गत चैंपियन जाफना किंग्स ने अपनी जीत की लय को जारी रखते हुए लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) में दांबुला ऑरा पर 9 विकेट से लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए, उन्होंने 4 ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। सदीरा समरविक्रमा की 44 गेंदों में 62 रन और अविष्का फर्नांडो की 49 गेंदों में 51 रन की शुरूआती साझेदारी की मदद से जाफना किंग्स ने आसान जीत हासिल की। सदीरा की पारी में 7 चौके और 1 छक्का शामिल था, जबकि फर्नांडो की पारी में 4 चौके और 1 छक्का लगा। दांबुला ऑरा के लिए नूर अहमद ने 1 विकेट लिया।
Advertisement
Related Cricket News on The league
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08
Advertisement