The rohit sharma
अलग-अलग कप्तानी विराट और रोहित के लिए वरदान : रवि शास्त्री
Also Read: Ashes 2021-22 - England vs Australia Schedule and Squads
क्रिकेट के अलग-अलग प्रारूपों में अलग-अलग कप्तान बनाए जाने को लेकर भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा की कप्तानी को परखने का सही तरीका है। उन्होंने कहा कि इस महामारी में एक ही कप्तान को तीनों प्रारूपों को संभालना आसान नहीं है। कोहली के टी20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ने के बाद, शर्मा को इस प्रारूप का कप्तान बनाया गया। दक्षिण अफ्रीका के लिए भारतीय टेस्ट टीम के रवाना होने से ठीक पहले, शर्मा को वनडे का भी कप्तान नियुक्त कर दिया गया था।
शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स के शो बोल्ड एंड ब्रेव पर कहा, "मुझे लगता है कि यह उनके कौशल को जाने का सही तरीका है। यह विराट और रोहित के लिए एक वरदान साबित हो सकता है, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि इस महामारी में किसी एक कप्तान द्वारा तीनों प्रारूपों को संभालना आसान है।"
शास्त्री ने आगे कहा, "दोनों ही काफी अच्छे कप्तान हैं, लेकिन हम जीतने के लिए खेलना चाहते हैं। हमने बहुत जल्दी महसूस किया कि जीतने के लिए 20 विकेट लेने की जरूरत है। इसलिए हमने आक्रामक और निडर क्रिकेट खेलने का फैसला किया।"
शास्त्री को 2019 के बाद से एक सलामी बल्लेबाज के रूप में टेस्ट क्रिकेट में शर्मा को ओपनिंग कराने का श्रेय भी दिया जाता है।
इस बारे में पूर्व मुख्य कोच ने बताया, "मेरे दिमाग में यह बहुत स्पष्ट था कि मैं शर्मा से ओपनिंग कराना चाहता हूं। मैंने सोचा कि अगर मैं एक बल्लेबाज के रूप में उनसे सर्वश्रेष्ठ नहीं निकाल सकता तो, मैं एक कोच के रूप में असफल हूं, क्योंकि वह बहुत अधिक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं।"
Related Cricket News on The rohit sharma
-
हर्षा भोगले ने चुनी 2021 की बेस्ट टेस्ट XI, तीन भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह
मशहूर कमेंटटेटर हर्षा भोगले ने साल 2021 की बेस्ट टेस्ट इलेवन चुनी है। अपनी इस टीम में भोगले ने 3 भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है। बता दें कि फिलहाल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच ...
-
रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिश्तों पर पूर्व चयनकर्ता ने बोल दी बड़ी बात
रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह वनडे टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा को टी-20 का कप्तान बनाया गया था। ...
-
रोहित शर्मा vs विराट कोहली पर रवि शास्त्री ने बोल दी बड़ी बात
रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह वनडे टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा को टी-20 का कप्तान बनाया गया था। रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा vs ...
-
दानिश कनेरिया ने चुनी अपनी टी20 XI टीम, 3 भारतीय खिलाड़ियों को किया शामिल
Danish Kaneria his T20I XI: लिमिटेड ओवर क्रिकेट में रोहित शर्मा और विराट कोहली दो सबसे बड़े नाम हैं। दानिश कनेरिया ने अपनी टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह नहीं दी है। ...
-
इन 2 बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने में शादाब खान को होती है मुश्किल, लिस्ट में 1 भारतीय
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी शादाब खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस बीच शादाब खान ने ट्विटर पर फैंस के सवालों का जवाब दिया और खुद से जुड़ी कई जानकारी शेयर ...
-
SA vs IND: साउथ अफ्रीका को हराना होगा मुश्किल, 3 कारण आखिर क्यों टीम इंडिया को होगी मुसीबत
India vs South Africa 2021-2022: भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर पहुंच चुकी है। वहां पर उन्हें तीन टेस्ट और तीन वनडे मुकाबले खेलने हैं। भारतीय टीम के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरा हमेशा ...
-
आज 'विराट कोहली बनाम रोहित शर्मा' किस्से में जो हो रहा है - ये तो कुछ भी नहीं
इन दिनों वाइट बॉल क्रिकेट के लिए, टीम इंडिया के कप्तान को लेकर जो बयानबाजी, स्पष्टीकरण और अफवाहें सुनने को मिल रही हैं- उससे ऐसा लगता ये सब बड़ा अनोखा हो रहा है। असल में भारत ...
-
इन 3 खिलाड़ियों को आउट कर हैट्रिक लेना चाहते हैं शेल्डन कॉटरेल, लिस्ट में 2 भारतीय खिलाड़ी
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए जाने जाते हैं। शेल्डन कॉटरेल हर मुद्दे पर खुलकर बातचीत करते हैं और कम ही मौकों पर सवाल को गोलमोल करते हैं। ...
-
आकाश चोपड़ा ने चुने टॉप 5 टेस्ट बल्लेबाज, लिस्ट में 2 भारतीय शामिल
कमेंटेटर आकाश चौपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर इस साल के टॉप पांच टेस्ट बल्लेबाजों का चुनाव किया है। आकाश की इस लिफ्ट में भारत के दो बल्लेबाज शामिल है। ...
-
रोहित और जडेजा ने शुरू की तयारी, NCA में जमकर बहा रहे है पसीना
रोहित शर्मा और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा: भारत के वाइट बॉल के कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोट से उबरने के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में एनसीए बेंगलुरु में फिटनेस पर ध्यान दे रहे ...
-
रोहित शर्मा को सपोर्ट देने की बात पर विराट कोहली का मुरीद हुआ ये दिग्गज
रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह वनडे टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा को टी-20 का कप्तान बनाया गया था। ...
-
कोहली- BCCI विवाद में प्रज्ञान ओझा ने दी अपनी प्रतिक्रिया
भारत के पूर्व क्रिकेटर और इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन (आईसीए) के आईपीएल गवनिर्ंग काउंसिल के सदस्य प्रज्ञान ओझा ने टेस्ट कप्तान विराट कोहली की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए अप्रत्यक्ष रूप से कहा कि कोहली... ...
-
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खलेगी रोहित और जडेजा की कमी : विराट कोहली
भारत के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा नहीं खेलेंगे। दोनों की गैर मौजूदगी से भारतीय ...
-
कोहली-रोहित विवाद की खबरों पर बोले अनुराग ठाकुर- 'खेल से बड़ा कोई नहीं'
रोहित शर्मा को विराट कोहली की जगह वनडे टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया गया है। कुछ समय पहले ही रोहित शर्मा को टी-20 का कप्तान बनाया गया था। ...
Cricket Special Today
-
- 26 Mar 2026 10:04