This england
बर्मिघम टेस्ट में आस्ट्रेलिया ने गंवाए 3 विकेट, स्मिथ अर्धशतक जमाने के करीब
3 अगस्त। एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार का अंत आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 124 रनों के स्कोर के साथ किया है।
इसी के साथ आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 34 रनों की बढ़त ले ली है। दिन का खेल खत्म होने तक स्टीवन स्मिथ 46 और ट्रेविस हेड 21 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्मिथ ने पहली पारी में भी शतक जमा आस्ट्रेलिया को 284 का स्कोर दिया था। इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 374 रन बनाते हुए 90 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी जिसे आस्ट्रेलिया ने उतार दिया।
पहली पारी की तरह आस्ट्रेलिया की सलामी जोड़ी दूसरी पारी में भी अच्छी शुरुआत देने में विफल रही। डेविड वार्नर (8) और कैमरून बैनक्रॉफ्ट 27 के कुल स्कोर तक पवेलियन लौट गए थे।
स्मिथ और ख्वाजा ने फिर टीम को संभालने की कोशिश की। 48 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 40 रन बनाने वाले ख्वाजा को बेन स्टोक्स ने 75 के कुल स्कोर पर अपना शिकार बनाया।
फिर स्मिथ और हेड ने आस्ट्रेलिया को दिन का खेल खत्म होने तक चौथा झटका नहीं लगने दिया। दोनों के बीच अभी तक 49 रन जोड़ लिए हैं। स्मिथ ने अभी तक 61 गेंदें खेलीं हैं और तीन चौके लगाए हैं। हेड ने 39 गेंदों का सामना किया है और दो चौके मारे हैं।
इससे पहले, इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत चार विकेट के नुकसान पर 267 के स्कोर के साथ की थी। दूसरे दिन के नाबाद बल्लेबाज बेन स्टोक्स के रूप में इंग्लैंड ने अपना पहला विकेट खोया। स्टोक्स ने 96 गेंदों पर 50 रन बनाए। स्टोक्स के साथ नाबाद लौटने वाले रोरी बर्न्स तीसरे दिन अपने खाते में आठ रन जोड़ पवेलियन लौट लिए। बर्न्स ने 312 गेंदों पर 17 चौकों की मदद से 133 रनों की पारी खेली।
जॉनी बेयरस्टो (8) और मोइन अली (0) के जल्दी आउट हो जाने के कारण इंग्लैंड पर संकट था लेकिन क्रिस वोक्स (नाबाद 37) और स्टुअर्ट ब्रॉड (29) ने नौवें विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी कर इंग्लैंड को संभाला।
पैट कमिंस ने ब्रॉड को अपना शिकार बनाया। नाथन लॉयन ने जेम्स एंडरसन (3) को आउट कर आस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया। आस्ट्रेलिया के लिए कमिंस और लॉयन ने तीन-तीन विकेट लिए। जेम्स पैटिनसन, पीटर सीडल ने दो-दो विकेट लिए।
Related Cricket News on This england
-
इंग्लैंड के खिलाफ पहले एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी,देखें प्लेइंग XI
बर्मिघम, 1 अगस्त| ऑस्ट्रेलिया ने यहां एजबेस्टन मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच में गुरुवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इंग्लैंड ने ...
-
ENGvAUS: बेन स्टोक्स ने एशेज सीरीज की शुरूआत से पहले भरी हुंकार,टीम से कही ये बात
बर्मिघम, 31 जुलाई | इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स का मानना है कि गुरुवार से शुरू हो रही एशेज सीरीज में मेजबान टीम को पहले दिन से ही बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन ...
-
एशेज सीरीज 2019: पहले टेस्ट में भिड़ने के लिए तैयार इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया,देखें संभावित प्लेइंग XI
बर्मिघम, 31 जुलाई | विश्व कप जीतने के बाद इंग्लैंड के सामने अब एक और बड़ी सीरीज-एशेज सीरीज इंतजार कर रही है जहां वो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। इस सीरीज की शुरुआत गुरुवार ...
-
जोफ्रा आर्चर ने बताया,इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने के लिए सहा था इतना दर्द
लंदन, 27 जुलाई (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने खुलासा किया कि वर्ल्ड कप के दौरान उन्हें बहुत दर्द झेलना पड़ा था और वे टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में बिना दवाइयों (पेन किलर) ...
-
आयरलैंड को 38 रन पर ऑलआउट कर इंग्लैंड ने 143 रन से जीता लॉर्ड्स टेस्ट,इन 2 गेंदबाजों ने…
लंदन, 26 जुलाई | इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए यहां ऐतिहासिक लॉर्डस स्टेडियम में खेले गए चार दिनों के एकमात्र टेस्ट मैच की दूसरी पारी में आयरलैंड को महज 38 रनों पर समेटकर 143 ...
-
लॉर्ड्स टेस्ट: इंग्लैंड ने की धमाकेदार वापसी,आयरलैंड पर बनाई 181 रनों की बढ़त
लंदन, 26 जुलाई | इंग्लैंड ने यहां ऐतिहासिक लॉर्ड्स स्टेडियम में खेले जा रहे चार दिनों के एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन आयरलैंड पर 181 रनों की बढ़त बना ली है। मेजबान टीम ने ...
-
लॉर्ड्स टेस्ट में आयरलैंड ने इंग्लैंड पर ली 122 रन की बढ़त
25 जुलाई (CRICKETNMORE) - विश्व कप विजेता इंग्लैंड टीम लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे आयरलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के पहले दिन 85 रन के स्कोर पर आल आउट हो गयी। टेस्ट क्रिकेट के ...
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान हुआ,मेडी विलियर्स को मिली जगह
लंदन, 24 जुलाई| हीदर नाइट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 26 जुलाई से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज में इंग्लैंड की टीम की कप्तानी करेंगी। 20 वर्षीय स्पिन गेंदबाज मेडी विलियर्स को पहली बार टीम में शामिल ...
-
इंग्लैंड ने जीता वर्ल्ड कप 2019,सुपर ओवर के बाद हारा न्यूजीलैंड,ये खिलाड़ी बना जीत के हीरो
लंदन, 15 जुलाई (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड क्रिकेट टीम का वर्ल्ड विजेता बनने का सपना आखिरकार रविवार को क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉडर्स मैदान पर बेहद नाटकीय अंदाज में 44 साल बाद पूरा हो गया। ...
-
वर्ल्ड कप 2019: इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड के फाइनल मुकाबले में बन सकते हैं ये 5 रिकॉर्ड
इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 14 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इंग्लैंड ने 27 साल बाद फाइनल में कदम रखा है,वहीं न्यूजीलैंड की टीम ...
-
इंग्लैंड ने कैसे तय किया 2019 वर्ल्ड कप फाइनल तक का सफर,जानें कप्तान इयोन मोर्गन की जुबानी
लंदन, 12 जुलाई (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे सेमीफाइनल में मात देकर आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल में उसका सामना लॉर्ड्स मैदान पर न्यूजीलैंड के साथ होगा। इंग्लैंड ...
-
अंपायर कुमार धर्मसेना पर भड़कना पड़ा जेसन रॉय पर भारी,मैच के बाद ICC ने सुनाई ये सजा
बर्मिघम, 12 जुलाई (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार को यहां हुए सेमीफाइनल मुकाबले में अंपायर के निर्णय पर नाराजगी जाहिर करने के कारण जुर्माना लगाया गया। रॉय ने ...
-
14 जुलाई को लॉर्ड्स में भिंड़ेगी इंग्लैंड-न्यूजीलैंड,वर्ल्ड क्रिकेट को मिलने वाला है नया 'चैम्पियन'
नई दिल्ली, 12 जुलाई (CRICKETNMORE)| मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के फाइनल में जगह बना ली है। यह फाइनल 14 जुलाई यानी रविवार को क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान ...
-
ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से रौंदकर इंग्लैंड ने 27 साल बाद रखा फाइनल में कदम
बर्मिघम, 11 जुलाई (CRICKETNMORE)| इंग्लैंड ने गुरुवार को मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया को एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मैच में आठ विकटों से मात दे आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 के फाइनल में जगह बना ...
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08