Three ducks
Advertisement
शून्य पर सवार हुए अभिषेक शर्मा! T20 World Cup की अनचाही लिस्ट में शामिल होकर बने ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज़
By
Ankit Rana
February 18, 2026 • 20:26 PM View: 177
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा का बल्ला लगातार खामोश रहा है। नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबले में बिना खाता खोले आउट होकर उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बना लिया, जो कोई बल्लेबाज़ नहीं चाहेगा। टूर्नामेंट के शुरुआती तीन मैचों में तीन बार शून्य पर आउट होकर वह ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने हैं।
भारत के युवा स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा के लिए आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। बुधवार (18 फरवरी) को अहमदाबाद में खेले जा रहे ग्रुप स्टेज स्टेज के 33वें मुकाबले में नीदरलैंड्स खिलाफ वह पारी की तीसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड हो गए। उन्हें नीदरलैंड्स के स्पिनर आर्यन दत्त ने पवेलियन की राह दिखाई।
TAGS
Abhishek Sharma ICC Men's T20 World Cup Three Ducks Unwanted Record India Opener T20 World Cup 2026 India Vs Netherlands Narendra Modi Stadium
Advertisement
Related Cricket News on Three ducks
Advertisement
Cricket Special Today
Advertisement