Tilak varma: Cricket News & Match Updates
डी कॉक को मिला किस्मत का छक्का, लड्डू कैच छोड़ बैठे तिलक वर्मा; देखें VIDEO
आईपीएल 2022 के 37वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस के सामने जीत दर्ज करने के लिए 169 रनों का टारगेट सेट किया है। इस मैच में लखनऊ के कप्तान KL Rahul ने शतकीय पारी खेली, वहीं उनके साथी सलामी बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक बल्ले के साथ फ्लॉप साबित हुए। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने अपनी छोटी सी पारी के दौरान 10 रन बनाए जिसके बीच उन्हें एक किस्मत का छक्का भी मिला।
यह घटना लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के चौथे ओवर की है। यह ओवर मुंबई इंडियंस के लिए स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह करने आए थे। इस ओवर की पांचवीं गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने अपने ऊपर से प्रेशर रिलीज करने के लिए बुमराह की बॉल पर कड़ाकेदार शॉट खेला, जिसके बाद यह गेंद सीधा डीप स्क्वायर लेग की तरफ फील्डिंग कर रहे तिलक वर्मा के पास पहुंची। मुबंई इंडियंस का यह युवा स्टार प्लेयर डी कॉक के शॉट पर एक आसान सा कैच पकड़ सकता था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं और बॉल उनके हाथ पर लगकर सिक्स के लिए बॉउंड्री के पार पहुंच गई। Read More...