Tim southee: Cricket News & Match Updates
W,W,W: टिम साउदी का ट्रिपल धमाका, हार्दिक-हुड्डा-सुंदर को आउट करके पूरा किया हैट्रिक; रच दिया इतिहास
Tim Southee Hat-Trick: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ टिम साउदी ने रविवार (20 नवंबर) को भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया है। श्रीलंका के दिग्गज तेज गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा के बाद अब वह दूसरे गेंदबाज़ बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में दो बार हैट्रिक हासिल की।
साउदी का ट्रिपल धमाका: 33 वर्षीय न्यूजीलैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज़ टिम साउदी ने भारत के खिलाफ कमाल की गेंदबाज़ी की। मज़े की बात यह है कि पहले तीन ओवरों में साउदी को एक भी सफलता हासिल नहीं हुई थी, लेकिन इसके बाद अपने आखिरी ओवर में उन्होंने एक के बाद एक लगातार तीन विकेट चटकाकर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा दिया। इस मैच में साउदी ने पहले हार्दिक पांड्या को आउट किया और फिर दीपक हुड्डा और वाशिंगटन सुंदर को कैच आउट करवाकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। Read More...