Twitter: Cricket News & Match Updates
'अबे जल्दी बॉल डाल, पवेलियन भी निकलना है', KL Rahul 2 रन बनाकर हुए आउट
Twitter Reactions on KL Rahul: भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मेजबानो ने भारत के सामने 145 रनों का लक्ष्य रखा है। मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम जीत के काफी करीब नज़र आ रही थी और फैंस को लगा था कि आज केएल राहुल रनों का सूखा खत्म करेंगे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और कप्तान केएल महज 2 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल के एक ओर खराब प्रदर्शन के बाद अब फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।
एक यूजर ने केएल राहुल की तुलना खुद से करके उन्हें ट्रोल किया। यूजर ने लिखा, 'काम करने के लिए बहुत थके हुआ, नौकरी खोने से बहुत डरते है। केएल राहुल सचमुच मैं हूं।' एक अन्य यूजर ने राहुल की तस्वीर शेयर करके उन्हें ट्रोल किया। यूजर ने लिखा, 'मैं धोनी के रिटायरमेंट के बाद अक्सर मैच नहीं देखती हूं लेकिन मुझे ट्विटर से पता चला है कि यह आदमी केएल राहुल फ्लॉप हो रहा है और अभी भी बीसीसीआई द्वारा इसे मौके मिल रहे हैं।' Read More...