Up team
राठौर, अरुण और श्रीधर भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ के लिए चयनकर्ताओं की सूची में
नई दिल्ली, 23 अगस्त - एम.एस.के.प्रसाद की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय सीनियर चयन समिति ने विक्रम राठौर, भरत अरुण और आर. श्रीधर को भारतीय क्रिकेट टीम के क्रमश : बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग कोच के लिए शॉर्ट लिस्ट किया है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज राठौर अब संजय बांगर की जगह ले सकते हैं जबकि अरुण और श्रीधर का अपने पद पर बने रहना लगभग तय है।
बल्लेबाजी कोच पद के लिए राठौर के अलावा मार्क रामप्रकाश भी शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं, लेकिन राठौर पहली पसंद माने जा रहे हैं।
बीसीसीआई के नए संविधान के मुताबिक, मुख्य कोच को चुनने की जिम्मेदारी क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) की है जबकि सपोर्ट स्टाफ को चुनने का जिम्मा चयन समिति पर है।
सीएसी ने रवि शास्त्री को मुख्य कोच के पद पर बनाए रखने का फैसला किया है।
चयन समिति ने अपने बीसीसीआई मुख्यालय में टीम का सपोर्ट स्टाफ चुनने के लिए उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया।
एम.एस.के. प्रसाद की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय सीनियर चयन समिति में प्रसाद के अलावा, शरणदीप सिंह, गगन खोडा और जतिन परांजपे शामिल थे जबकि देवांग गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये इसमें हिस्सा लिया।
समिति ने बल्लेबाजी कोच पद के लिए 14 उम्मीदवारों, गेंदबाजी कोच के लिए 12, फील्डिंग कोच के लिए नौ, फिजियोथेरेपिस्ट पद के लिए 16, स्ट्रेंथ और कंडिशनिंग कोच पद के लिए 12 और एडमिनिस्ट्रेटिव मैनेजर पद के लिए 24 उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया।
चार दिवसीय यह साक्षात्कार सोमवार को शुरू हुआ और यह गुरुवार तक चला।
चयन समिति ने गेंदबाजी कोच के लिए अरुण के अलावा पारस म्हाम्ब्रे और वेंकटेश प्रसाद को शॉर्ट लिस्ट किया है, लेकिन माना जा रहा है कि अरुण अपने पद पर बने रहेंगे।
इसके अलावा फील्डिंग कोच के लिए श्रीधर के अलावा अभय शर्मा और टी. दिलीप के नामों की शॉर्ट लिस्ट किया गया है लेकिन यहां भी श्रीधर के अपने पद पर बने रहने की उम्मीद है।
अरुण का गेंदबाजी कोच बने रहना पहले से ही तय था। वहीं फील्डिंग कोच आर. श्रीधर के भी टीम के साथ बने रहने की संभावनाएं थी। पूर्व बल्लेबाज प्रवीण आमरे ने भी बल्लेबाजी कोच के लिए आवेदन दिया था, लेकिन राठौर चयनकर्ताओं की पहली पसंद माने जा रहे हैं।
आईएएनएस
Related Cricket News on Up team
-
टीम इंडिया के क्रिकेटर्स को धमकी देने वाला शख्स असम से हुआ गिरफ्तार
मुंबई, 22 अगस्त | महाराष्ट्र एटीएस असम से उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर यहां ले आई, जिसने कई भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों को जान से मारने की धमकी दी थी। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया ...
-
कोलंबो टेस्ट में वर्षा बाधित पहले दिन श्रीलंका के 2 विकेट पर 85 रन
कोलंबो, 22 अगस्त | मेजबान श्रीलंका ने यहां पी सारा ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के वर्षा बाधित पहले दिन गुरुवार को अपनी पहली पारी में दो विकेट ...
-
सौरव गांगुली ने दी राय,रोहित शर्मा को टेस्ट मैचों में इस नंबर पर बल्लेबाजी कराएं कप्तान कोहली
नई दिल्ली, 22 अगस्त| भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरभ गांगुली का मानना है कि रोहित शर्मा को वनडे की तरह टेस्ट क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभानी चाहिए। रोहित भारत की टेस्ट ...
-
पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हेड कोच बनने को लेकर मिस्बाह उल हक ने किया बड़ा खुलासा
कराची, 22 अगस्त| पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान मिस्बाह उल हक ने उन अफवाहों का खंडन किया है, जिसमें कहा जा रहा है कि वह राष्ट्रीय टीम के अगले हेड कोच बनने जा रहे हैं। ...
-
लीड्स टेस्ट: स्मिथ के बिना इंग्लैंड पर 2-0 की बढ़त लेने उतरेगा आस्ट्रेलिया, जानिए कैसा होगा प्लेइंग XI
लीड्स, 21 अगस्त| आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम अपने स्टार बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ के बिना ही गुरुवार से यहां हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में बढ़त लेने के इरादे ...
-
ब्रायन लारा का बयान, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज इस तरह से जीत सकती है वेस्टइंडीज टीम
सेंट जोंस (एंटिगा), 20 अगस्त| वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा का मानना है कि आगामी टेस्ट सीरीज में भारत को मात देने के लिए मौजूदा वेस्टइंडीज की टीम को अपने मानसिक दृष्टिकोण पर काम ...
-
फिक्सिंग मामले में फंसे पाकिस्तानी बल्लेबाज शर्जील खान फिर से खेल पाएंगे या नहीं, जानिए पूरी डिटेल्स!
20 अगस्त। स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसे पाकिस्तानी बल्लेबाज शर्जील खान अपनी सजा पूरी होने के बाद फिर से क्रिकेट में लौटने के लिए तैयार हैं। वेबसाइट क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, शर्जील ने इस मामले ...
-
संजय बांगड़ की जगह यह पूर्व दिग्गज बनेगा भारतीय क्रिकेट टीम का नया बल्लेबाजी कोच ?
20 अगस्त। क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने रवि शास्त्री को भारतीय टीम के मुख्य कोच के तौर पर बरकरार रखा है। वहीं टीम के सपोर्ट स्टाफ चुनने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है जो शास्त्री ...
-
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने टीम में नहीं किया बदलाव
लंदन, 19 अगस्त इंग्लैंड ने गुरुवार से आस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू हो रहे एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट ड्रॉ रहा ...
-
मुख्य कोच के बाद भारतीय टीम को मिलेगा अब नया फील्डिंग, गेंदबाजी कोच, जानिए कब होगा ऐलान !
नई दिल्ली, 19 अगस्त | क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने रवि शास्त्री को भारतीय टीम के मुख्य कोच के तौर पर बरकरार रखा है। वहीं टीम के सपोर्ट स्टाफ चुनने की प्रक्रिया भी शुरू हो ...
-
रवि शास्त्री की कोचिंग में भारतीय क्रिकेट टीम की 6 बड़ी उपलब्धियां, जानिए !
19 अगस्त। कपिल देव की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय समिति ने 2021 तक रवि शास्त्री को भारतीय क्रिकेट टीम का कोच नियुक्त कर लिया गया। रवि शास्त्री कोच बननें से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के डायरेक्टर ...
-
धमकी के बाद वेस्टइंडीज में बढ़ाई गई टीम इंडिया की सुरक्षा,जानें पूरा मामला
नई दिल्ली, 19 अगस्त | वेस्टइंडीज दौरे पर सीरीज खेल रही भारतीय क्रिकेट टीम को फर्जी धमकी मिलने के बाद पूरी टीम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को फर्जी ...
-
इस कारण माइक हेसन की जगह दोबारा रवि शास्त्री को बनाया गया टीम इंडिया का कोच,हो गया खुलासा
नई दिल्ली, 17 अगस्त | तीन सदस्यीय क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने रवि शास्त्री को अगले दो साल के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। इस रेस में शास्त्री ने न्यूजीलैंड ...
-
दोबारा टीम इंडिया का हेड कोच बनने पर रवि शास्त्री बोले,ये काम करना नहीं करूंगा बंद
सेंट जोंस (एंटिगा), 17 अगस्त | एक बार फिर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच नियुक्त किए गए रवि शास्त्री ने कहा है कि वह भारत को एक ऐसी टीम बनाने पर ध्यान देंगे जो अपने ...
Cricket Special Today
-
- 26 Feb 2026 08:32
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 5 days ago