Virat anushka kirtan: Cricket News & Match Updates
VIDEO: न्यूज़ीलैंड से हार के बाद कृष्ण दास के कीर्तन में पहुंचे अनु्ष्का-विराट, अलग अंदाज़ में मनाया करवाचौथ
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली शादी के बाद से ही भक्तिपथ पर चलते नजर आ रहे हैं। उन्हें कई मौकों पर उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ कई धार्मिक स्थलों और धार्मिक स्मागम में देखा जा चुका है। अब एक बार फिर से उनका एक वीडियो चर्चा का केंद्र बना हुआ है क्योंकि वो करवाचौथ के शुभ दिन पर मुंबई के नेस्को में अमेरिकी गायक कृष्ण दास के कीर्तन में नजर आए।
विराट और अनुष्का के कीर्तन में होने की पुष्टि तब हुई जब कार्यक्रम के आयोजकों ने लाइव कार्यक्रम का आनंद लेते हुए जोड़े की तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर में अनुष्का को भीड़ के खड़े होने पर ताली बजाते हुए देखा जा सकता है। आयोजकों ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "विराट और अनुष्का आज मुंबई में कृष्ण दास लाइव में हमारे साथ शामिल हुए, आशीर्वाद लिया और शांत वातावरण से जुड़े। उनकी उपस्थिति ने सामूहिक भक्ति को और बढ़ा दिया, जिससे ये सभा और भी खास हो गई।" Read More...
Related Cricket News for Virat anushka kirtan - Tesst
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago