Virat kohli first run celebration
Advertisement
VIDEO: वनडे सीरीज में पहला रन बनाने के बाद विराट ने किया सेलिब्रेट, फैंस ने भी मचाया जमकर शोर
By
Shubham Sharma
October 25, 2025 • 16:06 PM View: 822
रोहित शर्मा औऱ विराट कोहली की धमाकेदार पारियों के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम ने ने शनिवार (25 अक्टूबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हरा दिया। हालांकि, इस मैच में जीत के बावजूद भारत सीरीज 2-1 से हार गया।
रोहित ने अंत तक नाबाद रहते हुए 121 रन बनाए जबकि विराट कोहली ने इस सीरीज के पहले दो मैचों में जीरो बनाने के बाद तीसरे मैच में शानदार वापसी की और नाबाद 74 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने सीरीज में जब अपना पहला रन बनाया तो उनका सेलिब्रेशन देखने लायक था। विराट के बल्ले से पहला रन देखकर सिडनी स्टैंड्स में भी खुशी की लहर देखने को मिली।
Advertisement
Related Cricket News on Virat kohli first run celebration
Advertisement
Cricket Special Today
-
- 16 May 2026 01:08
Advertisement