Virat kohli little fan video: Cricket News & Match Updates
फूट-फूटकर रोया और जमीन पर पटक दिया बैट, Virat Kohli ने अनजाने में नन्हे फैन का तोड़ा दिल; देखें VIDEO
Virat Kohli Little Fan Video: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के दिग्गज बल्लेबाज़ विराट कोहली (Virat Kohli) ने अनजाने में अपने एक नन्हे फैन का दिल तोड़ दिया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल, विराट का एक नन्हा फैन उनसे ऑटोग्राफ लेना चाहता था, लेकिन कई बार कोशिश करने के बावजूद उसे विराट का ऑटोग्राफ नहीं मिला। यही वज़ह है वो बुरी तरह टूट गया और फूट-फूटकर रोने लगा।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 33 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छोटा फैन विराट कोहली को देखते ही उत्साहित होकर उनकी ओर भागने की कोशिश करता है। तभी सुरक्षाकर्मी उसे बीच में ही रोक देते हैं। बच्चा बार-बार विराट कोहली को आवाज लगाकर रोकने की कोशिश करता है, लेकिन शोर-शराबे और भीड़ के बीच उस बच्चे की आवाज विराट तक नहीं पहुंच पाती और विराट वहां से आगे बढ़ जाते हैं। Read More...
Related Cricket News for Virat kohli little fan video - Tesst
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago