Virat kohli: Cricket News & Match Updates
VIDEO: चेन्नई में विराट कोहली ने किया लुंगी डांस, वायरल हो रहा है वीडियो
IND vs AUS 3rd ODI: भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। इस मैच में वैसे तो कई मज़ेदार पल देखने को मिले लेकिन हमेशा की तरह स्टार खिलाड़ी विराट कोहली फैंस का मनोरंजन करने से नहीं चूके। इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली शाहरुख खान के गाने लुंगी डांस पर थिरक रहे हैं।
वैसे ये पहली बार नहीं है जब मैदान पर विराट को डांस करते हुए देखा गया है लेकिन चेन्नई के मैदान पर जब वो थिरके तो उनकी एनर्जी और ज्यादा नजर आई। ये नज़ारा तब देखने को मिला जब ऑस्ट्रेलियाई पारी शुरू होने वाली थी और भारतीय टीम के खिलाड़ी मैदान में एंट्री लेकर वॉर्म अप कर रहे थे। कुछ खिलाड़ियों के साथ विराट भी बाउंड्री पर ही खड़े थे और तभी लाउड स्पीकर पर लुंगी डांस गाना बज रहा था और विराट कोहली इस गाने पर नाचने लगे। Read More...