Virat kohli: Cricket News & Match Updates
Boxing Day Test: आखिर क्या है ये बॉक्सिंग डे टेस्ट, जानिए बॉक्सिंग डे टेस्ट में भारत का रिकॉर्ड
Boxing Day Test: भारत रविवार से सेंचुरियन में तीन टेस्ट मैचों की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगा। वहीं, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीसरा एशेज टेस्ट खेला जाएगा। यह टीमें बॉक्सिंग डे टेस्ट में एक-दूसरे से भिड़ती नजर आएंगी, क्योंकि दोनों ही मैच क्रिसमस के एक दिन बाद 26 दिसंबर से खेले जाएंगे। बॉक्सिंग डे पर स्पोटिंग मैच (26 दिसंबर) को ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों में एक पारंपरिक मैच खेला जाता है। क्रिकेट के लिहाज से इस दिन ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट मैच खेले जाते हैं, जिसे बॉक्सिंग डे टेस्ट कहा जाता है।
जानकारी के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि क्रिसमस वाले दिन जो बिना छुट्टी लिए काम करते हैं, उन्हें अगले दिन बॉक्स के रूप में गिफ्ट दिया जाता है और साथ ही उन्हें इस दिन पर परिवार के साथ छुट्टी मनाने के लिए अवकाश दिया जाता है। इसलिए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच का आयोजन किया जाता है। Read More...