Virat kohli: Cricket News & Match Updates
कोहली & कंपनी को कड़ी टक्कर देगी दक्षिण अफ्रीकी पेस बैटरी : वसीम जाफर
वसीम जाफर ने कहा की दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजी निश्चित रूप से भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती देगी। एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू में बोलते हुए, जाफर ने कहा: 'दक्षिण अफ्रीका के पास एक अच्छा तेज गेंदबाजी आक्रमण है, इसमें कोई संदेह नहीं है कि रबाडा सर्वश्रेष्ठ में से एक है। वह भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती देने वाले हैं। उनके पास पर्याप्त गुणवत्ता है। उनकी तेज गेंदबाजी निश्चित तौर पर भारत को चुनौती देगी।
लेकिन दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी अब वैसी नहीं रही जैसी पहले हुआ करती थी। बहरहाल, यह भारत के लिए एक चुनौतीपूर्ण दौरा होगा।'
भारत की बल्लेबाजी के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में भारतीय सलामी बल्लेबाजी की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। रोहित ने उनकी हालिया विदेशी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जाफर ने भारतीय गेंदबाजी पर अपना पूरा विश्वास व्यक्त किया और साथ ही कहा की भारतीय बल्लेबाजों को उनका समर्थन करना होगा। Read More...