भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली, क्रिकेट के मैदान पर अपने मौज-मस्ती भरे अंदाज के लिए फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। 33 वर्षीय विराट कोहली को अक्सर बीच मैदान पर दीन-दुनिया से परे खुद को व्यक्त करते हुए कई बार देखा जा चुका है। विराट बीच मैदान फील्डिंग के दौरान भी फैंस का मनोरंजन करने से पीछे नहीं हटते हैं।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान भी विराट कोहली का मस्तमौला अंदाज देखा गया। मंगलवार, 28 दिसंबर को तीसरे दिन के खेल के दौरान कोहली को अचानक से डांस करते हुए देखा गया। ओवरों के बदलाव के दौरान कोहली कुछ डांस मूव्स से वार्मअप करते दिखे।
कुछ ही देर में यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। विराट के डांस वीडियो को ढेर सारे लाइक और कमेंट मिल रहे हैं। वहीं अगर टेस्ट मैच की बात करें तो पहले दिन शानदार खेल खेलने के बाद टीम इंडिया के बल्लेबाज तीसरे दिन कुछ खास नहीं कर सके थे। टीम इंडिया ने तीसरे दिन के खेल में 93 गेंद में ही अपने 7 विकेट गंवा दिए।
Virat Kohli dancing to the tune. India is having a great day on field ...
— Lavanya Jessy (@LavanyaJessy) December 28, 2021
~Virat and his dance steps are pure bliss to watch @imVkohli pic.twitter.com/ZocAuhYw3y