Virat kohli: Cricket News & Match Updates
राशिद खान ने कोहली और डी विलियर्स संग शेयर की तस्वीर, डेविड वॉर्नर ने कुछ यूं किया रिएक्ट
IPL 2020: सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज राशिद खान (Rashid Khan) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। राशिद आए दिन कोई न कोई पोस्ट शेयर करके चर्चा में बने रहते हैं। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) की टीम को हराने के बाद राशिद खान ने आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ( Virat Kohli) और विस्फोटक बल्लेबाज एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) के साथ एक तस्वीर शेयर की है।
राशिद खान ने कोहली और डी विलियर्स के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें टैग कर लिखा, 'कल रात को अच्छी जीत। लेजेंड्स से मिलकर हमेशा अच्छा महसूस होता है।' राशिद खान के इस पोस्ट पर हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने रिएक्ट किया है। वॉर्नर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'उन तस्वीरों का क्या जो हमारे साथ खींची गई थीं?' डेविड वॉर्नर के इस कमेंट के बाद फैंस भी मजेदार ढंग से रिएक्ट कर रहे हैं। Read More...