Virat kohli: Cricket News & Match Updates
विराट कोहली की टीम को लग सकता है तगड़ा झटका, IPL 2020 से बाहर हो सकता है यह गेंदबाज
IPL 2020: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 13 अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। विराट कोहली (Virat Kohli) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (RCB) ने इस सीजन काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। आरसीबी के लिए यह सीजन काफी अच्छा रहा लेकिन फिलहाल उनके खेमे से एक चिंताजनक खबर आ रही है जो निश्चित तौर पर विराट सेना के मनोबल को तोड़ सकती है। टीम के तेज गेंदबाज नवदीप सैनी (Navdeep Saini) आरसीबी के लिए आगे के मैचों में शिरकत कर पाएंगे या नहीं इसको लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
सीएसके के खिलाफ खेले गए कल के मुकाबले में पारी के दौरान 18 वें में सैनी के दाहिने हाथ के अंगूठे में चोट लग गई थी। जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे। सैनी की चोट पर अब टीम के फिजियो इवान स्पिचली की तरफ से बयान आया है। इवान स्पिचली के अनुसार सैनी कब तक ठीक होंगे और मैच खेल पाएंगे इसको लेकर ठीक-ठीक जानकारी नहीं दी जा सकती है। Read More...