Virat kohli: Cricket News & Match Updates
विराट कोहली हुए 32 के, सोशल मीडिया पर लगा बधाइयों का तांता
Virat Kohli Turns 32 Today: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली गुरुवार को 32 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर कई लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। कोहली ने 2008 में अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण किया था। उन्होंने अभी तक 86 टेस्ट मैचों, 248 वनडे और 82 टी-20 मैचों में टीम का प्रतिनिधित्व किया है। आईसीसी के बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में वह पहले स्थान पर हैं जबकि टेस्ट में वह नंबर-2 और टी-20 में नौवें नंबर पर हैं।
बीसीसीआई ने ट्वीट किया, "2011 विश्व कप विजेता, 21,901 रन, 70 अंतर्राष्ट्रीय शतक, भारतीय कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट जीत, टी-20 (पुरुष) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को जन्मदिन की बधाई।" भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने लिखा है, "वह इंसान जिसने फिटनेस और मेहनत करने के नए पैमाने तय किए और काफी कम उम्र में ही महानता हासिल की। विराट कोहली को जन्मदिन की शुभकामनाएं।" Read More...