Virat kohli: Cricket News & Match Updates
तीसरे वनडे से पहले टिम साउदी ने विराट कोहली के लिए कह दी इतनी बड़ी बात !
10 फरवरी। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउदी ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार ऑउट करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। साउदी भारतीय कप्तान कोहली को तीनों प्रारूपों में अब तक नौ बार आउट कर चुके हैं। उन्होंने वनडे में छह बार कोहली को आउट किया है।
सीरीज हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम अब मंगलवार को यहां बे ओवल मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे और अंतिम वनडे मैच को जीतकर खुद को सीरीज में क्लीन स्वीप होने से बचाना चाहेगी।
साउदी ने मैच के बाद कहा, "निश्चित तौर पर वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनकी कमजोरियां ज्यादा नहीं हैं। विकेट से नई गेंदों को मदद मिल रही है और सही दिशा में गेंद डालने पर सफलता मिलती है। यह सब पिच से मदद मिलने की बात है।"
उन्होंने कहा, "मेरा काम विकेट लेना है। विराट महान खिलाड़ी है और वह शानदार फॉर्म में हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए तो वह शानदार हैं। मुझे नहीं पता था कि मैंने उन्हें सबसे ज्यादा बार आउट किया है।"
31 वर्षीय कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक सही रिकॉर्ड नहीं रहा है। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ अब तक के सात मैचों में केवल एक बार ही 50 रन बनाया है।
Related Cricket News for Virat kohli - Tesst
IND vs NZ: विराट कोहली तीसरे वनडे में तोड़ सकते हैं सचिन तेदुलकर का रिकॉर्ड, करना होगा ये कारनामा
Kohli a class player, doesn't have many weaknesses: Tim Southee
Virat Kohli urges fans to vote for Sachin in Laureus Sporting Moment
ये हैं अपने देश में सबसे तेज 4000 वनडे रन मारने वाले दुनिया के टॉप-5 बल्लेबाज
I'm impressed with how we finished: Virat Kohli
दूसरे वनडे में मिली हार के बाद भी कोहली इस वजह से अपने खिलाड़ियों से हुए खुश !
RECORD: टिम साउदी ने किया कमाल,विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले गेंदबाज बने
Tim Southee makes run-machine Virat Kohli his bunny
लगातार 3 वनडे मैच में विराट कोहली हुए बोल्ड आउट, पहली बार हुआ ऐसा !
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, प्लेइंग इलेवन से 2 खिलाड़ी बाहर
Smith, Kohli joy to watch, don't like to compare:Sachin Tendulkar
इस पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने कहा, कोहली और बाबर आजम बिल्कुल एक जैसे बल्लेबाज हैं !
विराट कोहली बने भारत के नंबर 1 सिलेब्रिटी, 1500 करोड़ से ज्यादा हुई ब्रैंड वैल्यू,सभी बॉलीवुड स्टार्स को पछाड़ा
एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब विराट कोहली, इस लिस्ट में बनेंगे भारत के नंबर 1 वनडे कप्तान
Cricket Special Today
-
- 16 Oct 2026 08:54