When virat
पिंक बॉल टेस्ट से पहले कप्तान विराट कोहली इस बात को लेकर हुए परेशान !
कोलकाता, 21 नवंबर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि दिन-रात टेस्ट मैच में गुलाबी गेंद से फील्डिंग करना चुनौतीपूर्ण काम है। भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के साथ शुक्रवार से यहां ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले ऐतिहासिक दिन-रात टेस्ट मैच को जीतकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
मैच की पूर्वसंध्या पर गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में जब कप्तान विराट कोहली से पूछा गया कि उन्होंने गुलाबी गेंद से अभ्यास के दौरान किन चुनौतियों का सामना किया, तो कोहली ने कहा, "हम बल्लेबाजी पर अधिक ध्यान दे रहे हैं। एक बल्लेबाज के रूप में जब आप कई तरह की रंगीन गेंदों के साथ खेलते हैं तो आप कम गलती करने के बारे में सोचते हैं। हम अपनी तकनीक पर ध्यान दे रहे हैं। लेकिन फील्डिंग सेशन थोड़ा हैरानी भरा था।"
कोहली ने गुलाबी गेंद की तुलना हॉकी गेंद से करते हुए कहा, "पिंक बॉल काफी तेजी से फील्डर के हाथ में लगती है। यह बिल्कुल हॉकी के भारी बॉल की तरह है। या उन गेंदों की तरह है, जिससे बच्चे खेला करते हैं।"
उन्होंने साथ ही कहा कि इस बॉल से कैच पकड़ना भी मुश्किल होगा।
कप्तान ने कहा, "जब बॉल हवा में जाएगी तो इसकी गहराई का पता लगाना मुश्किल होगा। इसलिए उस दिन ऊंचे कैच पकड़ना मुश्किल होगा। लाल और सफेद गेंद में आपको पता होता है कि बॉल किस गति से नीचे आ रही है, जबकि गुलाबी गेंद के साथ इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं होगा।"
उन्होंने कहा,"मुझे लगता है कि फील्डिंग काफी ज्यादा मुश्किल होगी। लोगों को हैरानी होगी कि इस बॉल से फील्डिंग करना काफी मुश्किल है।"
Related Cricket News on When virat
-
विराट कोहली-रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका,डे-नाइट टेस्ट में बना सकते हैं ये 3 रिकॉर्ड
भारत और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार (22 नवंबर) से कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। यह दोनों टीमों के पहला डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। इस मुकाबले ...
-
आंद्रे रसेल ने विराट कोहली के बारे में कहा, एक अद्भुत खिलाड़ी है जिसे शब्दों में बयां नहीं…
21 नवंबर। वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली एक अद्भुत खिलाड़ी हैं और एक खिलाड़ी के रूप में उन्हें पांच से दस शब्दों में बयां करने की जरूरत ...
-
विराट कोहली इतिहास रचने से 32 रन दूर, भारत का कोई क्रिकेटर अब तक नहीं बना पाया है…
21 नवंबर,नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच शुक्रवार (22 नवंबर) से कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट खेला जाएगा। यह दोनों टीमों के पहला डे-नाइट टेस्ट मैच होगा। ...
-
ईडन गार्डन्स में पहली बार बांग्लादेश से भिड़ेगा भारत, खेला जाएगा ऐतिहासिक डे- नाइट टेस्ट मैच !
नई दिल्ली, 20 नवंबर | दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम भारत शुक्रवार से कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ अपना पहला ऐतिहासिक दिन-रात टेस्ट मैच खेलने उतरेगा। इस मैदान पर भारत ...
-
हाथी की रिहाई के लिए पत्र लिखने पर विराट कोहली चुने गए पेटा इंडिया के 'पर्सन ऑफ द…
मुंबई, 20 नवंबर| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को वर्ष 2019 के लिए पेटा इंडिया का पर्सन ऑफ द इयर चुना गया है। जानवरों की दशा में सुधार करने के लिए कोहली ने ...
-
पिंक बॉल टेस्ट मैच से पहले रहाणे ने देखा एक सपना, कोहली ने फिर दिया ऐसा रिएक्शन !
18 नवंबर। भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे शुक्रवार से बांग्लादेश के साथ होने वाले पहले दिन-रात टेस्ट मैच के लिए सबसे पहले कोलकाता पहुंचेंगे। बांग्लादेश और भारत की टीमें 22 नवंबर से कोलकाता ...
-
ऐतिहासिक डे-नाइट टेस्ट मैच के लिए बाकी भारतीय खिलाड़ियों से पहले कोहली- रहाणे पहुंचेंगे कोलकाता
कोलकाता, 18 नवंबर | भारतीय कप्तान विराट कोहली और उपकप्तान अजिंक्य रहाणे शुक्रवार से बांग्लादेश के साथ होने वाले पहले दिन-रात टेस्ट मैच के लिए सबसे पहले कोलकाता पहुंचेंगे। बांग्लादेश और भारत की टीमें 22 ...
-
विराट कोहली ने डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले कहा, एक भी दिन का आराम नहीं
कोलकाता, 18 नवंबर | भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि बेशक टीम ने पहला टेस्ट तीन दिन में जीत लिया है लेकिन वह एक भी दिन के आराम करने के मूड ...
-
WATCH लाइव मैच में फैन दीवार फानकर पहुंचा कोहली के पास, फिर विराट ने ऐसा कर दिखाई अपनी…
17 नवंबर। भारत ने यहां होल्कर स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज ...
-
कप्तान विराट कोहली ने रचा इतिहास,सबसे ज्यादा टेस्ट मैच जीतने के मामले में 5वें नंबर पर पहुंचे
17 नवंबर,नई दिल्ली। भारत ने यहां होल्कर स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को ही बांग्लादेश को एक पारी और 130 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने ...
-
विराट ने टेस्ट सेंटर को लेकर दिए थे अपने विचार अब जहीर खान ने कोहली की सलाह पर…
अबू धाबी, 17 नवंबर| भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने स्टेडियम में दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए देश में टेस्ट सेंटर बनाने के कप्तान विराट कोहली के विचार का समर्थन किया है। ...
-
VIDEO इंदौर में जीत के बाद कोहली ने अपने फैन के लिए ऐसा कर जीत लिया हर किसी…
17 नवंबर। इंदौर टेस्ट भारतीय टीम ने एक पारी और 130 रनों से जीतने में सफलता पाई। मयंक अग्रवाल को उनके बेहतरीन दोहरा शतक के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। टेस्ट ...
-
बांग्लादेश पर भारत की रिकॉर्डतोड़ जीत, कोहली ने एक साथ तोड़ा धोनी, गांगुली और अजहर का रिकॉर्ड
इंदौर, 16 नवंबर | विराट कोहली ने शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ होल्कर स्टेडियम में अपने नेतृत्व में भारत को पारी और 130 रनों से जीत दिला कप्तान के तौर पर एक और रिकार्ड अपने ...
-
गेंदबाजों के परफॉर्मेंस से खुश हुए विराट कोहली, कही दिल जीतने वाली बात
इंदौर, 16 नवंबर | भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को कहा है कि उनके गेंदबाजों में वो काबिलियत है कि वह किसी भी विकेट को अच्छा साबित कर सकते हैं। भारत ...
Cricket Special Today
-
- 31 Mar 2026 02:55
-
- 26 Mar 2026 10:04