Virat Kohli (IANS)
मुंबई, 20 नवंबर| भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को वर्ष 2019 के लिए पेटा इंडिया का पर्सन ऑफ द इयर चुना गया है। जानवरों की दशा में सुधार करने के लिए कोहली ने कई काम किए हैं। उन्होंने आमेर किले में सवारी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे एक हाथी की रिहाई के लिए पेटा इंडिया की ओर से अधिकारियों को एक पत्र लिखा था।
मालती नामक हाथी को कथित तौर पर आठ पुरुषों ने पीटा भी था। कोहली ने पेटा इंडिया को 1960 में लागू हुए पशुओं के प्रति क्रूरता रोकथाम अधिनियम का उपयोग करने में मदद की।
कोहली कथित तौर पर बेंगलुरू में जानवरों के लिए स्थित एक शेल्टर का भी दौरा कर चुके हैं।