स्मैट 2026: मुंबई का विजय रथ जारी, बड़ौदा-हरियाणा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की आसान जीत (स्मैट 2026: मुंबई का विजय रथ जारी, बड़ौदा-हरियाणा और पुडुचेरी ने भी दर्ज की आसान जीत)
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में मुंबई ने जीत की हैट्रिक पूरी कर ली है। वहीं, बड़ौदा, हरियाणा और पुडुचेरी ने भी बुधवार को आसान जीत दर्ज की।
उत्तर प्रदेश बनाम बड़ौदा: ग्रुप ए के मैच में बड़ौदा ने उत्तर प्रदेश को 18.1 ओवर में 92 रनों पर समेट दिया और फिर 9.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 96 रन बनाते हुए आठ विकेट से जीत दर्ज की। गेंदबाजी में अतीत सेठ ने 3 विकेट लिए, जबकि हेमंत पुंडे और रसिक सलाम डार ने 2-2 विकेट लेकर उत्तर प्रदेश के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त किया।
उत्तर प्रदेश के लिए समीर रिजवी ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज कोई बड़ी साझेदारी नहीं कर सके। इसके जवाब में, शाश्वत रावत 39 रन बनाकर नाबाद रहे और अमित पासी ने 38 रनों का योगदान दिया, जिससे बड़ौदा ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।