Advertisement

Wi vs eng

Cricket Image for World Cup: ऐसा डिसमिसल देखा नहीं होगा, Nat Sciver को भी नहीं हुआ था यकीन; देखें VI
Watch Nat Sciver Cannot Believe Her Dismissals Against South Africa In Women World Cup
Advertisement

World Cup: ऐसा डिसमिसल देखा नहीं होगा, Nat Sciver को भी नहीं हुआ था यकीन; देखें VIDEO

By Nishant Rawat March 14, 2022 • 13:17 PM View: 1776

Womens World Cup 2022: आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में सोमवार (14 मार्च) को इंग्लैंड और साउथ के बीच मैच खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका की टीम ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बैटिंग करने का न्यौता दिया था। जिसके बाद इंग्लैंड की बल्लेबाज़ Nat Sciver का ऐसा डिसमिसल देखने को मिला, जिस पर खुद इस बल्लेबाज़ को ही यकीन नहीं हुआ और अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इंग्लैंड की टीम बल्लेबाज़ी करते हुए अपने शुरूआती दो विकेट जल्द ही गंवा चुकी थी, जिसके कारण मैदान पर नेट स्काइव बल्लेबाज़ी करने आई थी। लेकिन इसके बाद स्काइवर के साथ मैदान पर ऐसा कुछ घटा जिसे शायद ही वो अब कभी भूला पाएंगी। दरअसल मैच के 12वें ओवर में Masabata Klaas की एक बॉल स्काइवर के शरीर पर लगने के बाद बल्ले से लगते हुए सीधा स्लिप फील्डर के हाथ में चली गई, जिस वज़ह से उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा और अब इसी वज़ह से यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

Advertisement

Related Cricket News on Wi vs eng