Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Wi vs nz 1st t20i

1st T20I: साइवर-ब्रंट और डेनियल व्याट के अर्धशतकों की मदद से इंग्लैंड वूमेंस ने इंडियन वूमेंस को 38
Image Source: Google

1st T20I: साइवर-ब्रंट और डेनियल व्याट के अर्धशतकों की मदद से इंग्लैंड वूमेंस ने इंडियन वूमेंस को 38 रन से दी मात

By Nitesh Pratap December 06, 2023 • 22:14 PM View: 592

इंग्लैंड वूमेंस ने इंडियन वूमेंस को 3 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पहले मैच में नेट साइवर-ब्रंट (Nat Sciver-Brunt) और डेनियल व्याट (Danielle Wyatt) के अर्धशतकों की मदद से 38 रन से हरा दिया। इंडियन वूमेंस की तरफ से शैफाली वर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली जो टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी। इंडियन वूमेंस की हार का मुख्य कारण उनकी खराब फील्डिंग है। 

इंग्लैंड वूमेंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 197 रन का स्कोर खड़ा किया। नेट साइवर-ब्रंट ने इंग्लैंड वूमेंस की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 77(53) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 13 चौके लगाए। उनके अलावा डेनियल व्याट ने 75(48) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 2 छक्के जड़े। इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 138 (87) रन की शतकीय साझेदारी निभाई। रेणुका सिंह ने इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अपनी झोली में डाले। डेब्यूटेंट श्रेयंका पाटिल 2 विकेट और एक विकेट सैका इशाक लेने में सफल रही। 

Related Cricket News on Wi vs nz 1st t20i