Wi vs pak 2nd test
राशिद लतीफ ने बाबर आजम को लताड़ा, श्रीलंका से मिली हार तो बोले- 'आंखे हैं, लेकिन टैलेंट...'
श्रीलंका ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 246 रनों से हराया था जिसके बाद दो मैचों की सीरीज एक-एक की बराबरी पर खत्म हुई है। लेकिन, दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान की हार के बाद अब पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने कप्तान बाबर आजम और टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर सवाल उठाए हैं। राशिद लतीफ का मानना है कि टेस्ट क्रिकेट में ऑलराउंडर शादाब खान की जगह बनती है, लेकिन उन्हें मौका नहीं दिया गया।
राशिद लतीफ ने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया है जिसमें वह दूसरे टेस्ट के बारे में बातचीत करते नज़र आए। उन्होंने कहा, 'आंखे सभी के पास हैं, लेकिन सिर्फ कुछ आंखे ही टैलेंट को देख पाती है। मुझे लगता है हम थोड़ा लेट हो गए। पीएसएल में, शादाब खान ने बहुत अच्छा खेला। मुझे नहीं लगता हमारे देश में उससे अच्छा ऑलराउंडर हैं। तो, उसे मौके क्यों नहीं मिल रहे? मैं यह सवाल चयन समिती और कप्तान बाबर आजम से पूछना चाहता हूं।'
Related Cricket News on Wi vs pak 2nd test
-
VIDEO : क्रिकेट और गिटार का अनोखा संगम, इस लड़के की धुन आपको भी बना देगी दीवाना
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दौरान एक ऐसा नज़ारा देखने को मिला जिसने फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। ...
-
VIDEO : कैमरे में कैद हुए इमाम उल हक, तौलिए से लपेटा हुआ था बदन
इमाम उल हक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो सिर्फ टावल में नजर आ रहे हैं। ...
-
VIDEO : प्रभात के आगे बाबर ने फिर टेके घुटने, बिखरी नज़र आई गिल्लियां
पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी प्रभात जयसूर्या ने बाबर आज़म को क्लीन बोल्ड कर दिया और मेला लूट लिया। ...
-
SL vs Pak: पाकिस्तान-श्रीलंका दोनों को लगा बड़ा झटका, दूसरे टेस्ट से बाहर हुए दो स्टार खिलाड़ी
SL vs Pak 2nd Test: पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी घुटने पर लगी चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेल सकेंगे। ...
-
WI Vs PAK: मैदान पर दिखा अनोखा नजारा, 5 स्लिप फील्डर के साथ केमार रोच ने की गेंदबाजी
West Indies vs Pakistan 2nd Test: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच किंग्सटन (जमैका) में दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन वेस्टइंडीज ने शानदार गेंदबाजी की थी। वेस्टइंडीज की आधी से ज्यादा टीम तो विकेट के ...
Cricket Special Today
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 3 days ago