World test championship table: Cricket News & Match Updates
AFG पर पारी और 300 रन से जीत के बावजूद भारत को WTC पॉइंट्स क्यों नहीं मिले? यहां जानिए कारण
मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में भारत ने अफ़गानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारतीय स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अफ़गानिस्तान को फॉलो-ऑन में सिर्फ़ 112 रनों पर समेट दिया। दूसरी पारी में वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने मिलकर सात विकेट लिए, जबकि पहली पारी के स्टार मानव सुथार और मोहम्मद सिराज ने एक-एक विकेट हासिल किया।
हालांकि, दिलचस्प बात ये रही कि इस जीत के बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स नहीं मिले। भारत को इस मैच में कोई WTC पॉइंट्स नहीं मिले क्योंकि ये मैच टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा नहीं था। WTC चैंपियनशिप में टॉप नौ रैंक वाली टेस्ट टीमें शामिल होती हैं और अफ़गानिस्तान मौजूदा लिस्ट का हिस्सा नहीं है। Read More...
Related Cricket News for World test championship table - Tesst
Cricket Special Today
-
- 06 Oct 2026 10:40
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 3 days ago