Zc code
मोईन अली को ICC बड़ा झटका, इस वजह से काट ली ऑलराउंडर की 25% मैच फीस
एजबेस्टन में खेले जा रहे एशेज 2023 के पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोईन अली (Moeen Ali) ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए सभी को प्रभावित किया है। हालांकि इस मैच के दौरान उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि आईसीसी को उन पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाना पड़ा। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर पर आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट 2.20 तोड़ने का आरोप लगा है। आपको बता दे कि कोड ऑफ कंडक्ट खेल भावना के खिलाफ खिलाड़ियों के व्यवहार पर लागू होता है। ऑफ कंडक्ट लेवल-1 के तहत दोषी होने पर मोईन के नाम पर 1 डिमेरिट प्वॉइंट जुड़ गया है।
ऑस्ट्रेलियाई पारी के 89वें ओवर के दौरान मोईन अली ब्राउंड्री पर खड़े थे और इस दौरान उन्हें गेंद पर कुछ सूखी चीज लगाते हुए पाया गया। इसी वजह से आईसीसी ने उन्हें आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट 2.20 तोड़ने का दोषी बनाया। वहीं ऑलराउंडर ने यह सजा मान ली है। दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में अपने संन्यास से वापसी करने वाले मोईन पर पहली बार जुर्माना लगा है। यह पिछले 24 महीनों में उनका पहला 1 डिमेरिट प्वॉइंट है और उन्हें तब तक सस्पेंड नहीं किया जाएगा जब तक कि वह अगले दो सालों में तीन और पॉइंट जमा नहीं कर लेते।
Related Cricket News on Zc code
-
शुभमन गिल को लगा बड़ा झटका, ICC ने सुना दी ये बड़ी सजा; भारत-ऑस्ट्रेलिया टीम पर भी लगा…
आईसीसी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया टीम को स्लो ओवर रेट के कारण सजा सुनाई है। इतना ही नहीं, शुभमन गिल पर 115 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। ...
-
बीच वर्ल्ड कप आया नया नियम, सेमीफाइनल और फाइनल से पहले आईसीसी ने लिया बड़ा फैसला
आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप के बीच में एक नया नियम लाकर फैंस को हैरान कर दिया है। ये नया नियम आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल को ध्यान में रखकर लिया ...
-
क्रिकेट फिर हुआ शर्मसार, 'मैच फिक्सिंग' के चलते यूएई के खिलाड़ी पर लगा 14 साल का बैन
इंटरनेशनल क्रिकेट में फिक्सिंग को रोकने के लिए आईसीसी हर तरह का संभव प्रयास कर रही है लेकिन कोई ना खिलाड़ी अपनी हरकतों से इस खेल को शर्मसार कर ही देता है। ...
-
Live मैच में एरोन फिंच ने अंपायर के सामने दी गाली, स्टंप माइक में रिकॉर्ड हुई आवाज; ICC…
लाइव मैच में एरोन फिंच ने अंपायर के सामने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। ...
-
ICC ने ब्रेंडन टेलर को सुनाई बड़ी सजा, लगाया इतने साल का बैन
ज़िम्बाब्वे के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बैन लगा दिया है। टेलर अब साढ़े तीन साल तक किसी तरह का क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। आईसीसी ने शुक्रवार ...
Cricket Special Today
-
- 25 May 2026 06:36
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 4 days ago